हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: RCB ने DC से लिया हार का बदला, भुवी-जोश के आगे पस्त हुए मेजबान

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के हार का सिलसिला 27 अप्रैल की शाम को भी जारी रहा, जब मेहमान टीम आरसीबी ने उन्हें 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही रजत पाटीदार की टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में बढ़त बना ली है.

विज्ञापन
DC vs RCB

RCB Defeated DC by 9 Wickets: दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में 9 विकेट की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस तरह आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अपनी हार का करारा बदला ले लिया है. दिलचस्प बात ये है की डीसी ने इसी सीजन में बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को उनके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मात दी थी.

ताश के पत्तों की तरह बिखरी DC की बैटिंग

पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए आरसीबी पेसर्स की जोड़ी भुवनेश्वर कुमार (3/5) और जोश हेजलवुड (4/12) ने मिलकर 7 विकेट लिए, जबकि रासिक सलाम डार (1/21) और सुयश शर्मा (1/7) ने भी अपना योगदान दिया, जिसके चलते RCB ने DC को 16. 3 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट कर दिया, जो इस सीजन का सबसे कम स्कोर है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यू मैच में डक पर आउट होने वाले साहिल परख?

दिल्ली के लिए, अभिषेक पोरेल (30), डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) ने टीम के स्कोर को कुछ हद तक सम्मानजनक बनाने में मदद की, जबकि चौथे ओवर में टीम का स्कोर 6 विकेट पर 8 रन था. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि दिल्ली 50 रन भी नहीं बना पाएगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस टीम में अचानक हुई इस मैच विनर की एंट्री, मिचेल सैंटनर को किया रिप्लेस

7वें ओवर में ही जीती RCB

76 रन का आसान टारगेट चेज करने में रजत पाटीदार की टीम आरसीबी को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, जैकब बेथेल और विराट कोहली ओपनिंग करने आए, दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े, तभी काइल जेमिसन ने बेथेल को 20 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘टीम इंडिया में डेब्यू के लिए तैयार हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी’ स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

हालांकि इससे बेंगलुरु को कुछ खास फर्क नहीं पड़ा क्योंकि देवदत्त पडिक्कल (34) और किंग कोहली (23) ने मिलकर 6.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और फिरोजशाह कोटला मैदान पर मेजबान टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. जोश हेजलवुड को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola