'टीम इंडिया में डेब्यू के लिए तैयार हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी' स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Manu Bhaker on Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं, बड़े से बड़ा इंटरनेशनल गेंदबाज भी उनकी बल्लेबाजी के आगे खौफ खाने लगे हैं. वो चौके-छक्कों की मदद से क्रिकेट फैंस को पूरा एंटरटेन कर रहे है, ऐसे में उनको प्रमोट करने की बातें चलने लगी हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

अब सवाल उठ रहा कि क्या महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया का कैप मिलना चाहिए. क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अलावा पेरिस ओलंपिक 2026 में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने इसको लेकर अपनी बात कही है.

विज्ञापन

2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ एशिया कप 2025 और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार खेल से क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था. ज्यादातर दिग्गज उन्हें जेंटलमैन गेम का अगला सुपरस्टार मानने लगे हैं, लेकिन क्या ये उनके इंटरनेशनल डेब्यू की सही उम्र हे?

विज्ञापन

3 / 6

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ओलंपिक मेडल विनर से पूछा गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी को को टीम इंडिया में जल्दी आना चाहिए या थोड़ा इंतजार करना चाहिए? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर मेंटॉरशिप अच्छी हो, अगर हमारे आसपास की संगति अच्छी हो, तो एज महज एक नंबर है.'

4 / 6

मनु भाकर ने आगे कहा, 'टैलेंट में कोई उम्र नहीं होती है, वो 60 में भी हो जाता है, और 6 में भी हो जाता है, इसलिए आसपास के लोग अगर उन्हें अच्छे से मेंटॉर करें और गाइड करें, तो मुझे लगता है वो देश के अगले बड़े स्टार बन सकते हैं.'

विज्ञापन

5 / 6

वैभव सूर्यवंशी पहली बार लाइमलाइट में तब आए थे, जब उन्होंने आईपीएल 2025 के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 14 साल की उम्र में शानदार शतक लगाया था.

6 / 6

इस यंग सुपरस्टार का जलवा इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में भी जारी रहा, उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के होम ग्राउंड में महज 37 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से धमाकेदार 103 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278.38 रहा. अगर वैभव का ऐसा ही परफॉर्मेंस जारी रहा तो, उन्हें टीम इंडिया में आने से रोकना मुश्किल होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन