RCB Big Step After Stampede: IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद RCB ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन सेरेमनी रखी थी। हालांकि, स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और इसी वजह से 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कर्नाटक सरकार ने पीड़ितों के परिवार को सपोर्ट करने के लिए पैसे दिए थे। अब RCB ने भी अपनी ओर से बड़ा कदम उठाया है और नई फाउंडेशन शुरू की है।
भगदड़ मचने का कारण क्या था?
IPL की ट्रॉफी जीतना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी बात थी। उन्होंने बहुत शॉर्ट नोटिस पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन का आयोजन करने का प्लान बनाया। उनके पास सुरक्षा बल की कमी थी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस नहीं थी। इसके अलावा उम्मीद से ज्यादा फैंस जमा हो गए। इसी के चलते भगदड़ मची और 11 लोगों की मौत हुई। करीब 56 लोग बुरी तरह घायल भी हुए थे। कर्नाटक सरकार ने इसका जिम्मेदार RCB समेत इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को बताया था।
RCB देगा पीड़ितों के परिवार को इतनी रकम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो दिनों पहले ऐलान किया था कि वो RCB Cares नाम से एक नई शुरुआत करने वाले हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया कि जिन परिवारों ने अपने करीबी खोए हैं, उनकी मदद किसी भी रकम से नहीं हो सकती लेकिन सम्मान के तौर पर वो पीड़ितों के परिवार को 25 लाख रूपये की मदद करना चाहते हैं। यह आर्थिक रूप में एक मदद नहीं है, बल्कि उनकी ओर से एकता और देखभाल का एक वादा है। RCB Cares की भी शुरुआत हुई है, जो लंबे समय तक चलेगा और वो अपने फैंस के लिए इसके द्वारा कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे।
बेंगलुरु में बन रहा है नया स्टेडियम
भगदड़ हादसे के बाद कर्नाटक सरकार ने फैसला लिया है कि बेंगलुरु में एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। इसका ऑर्डर दे दिया गया है और यह सूर्या सिटी, बोमासैंड्रा में तैयार होगा। इस स्टेडियम में 60,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। नया स्टेडियम बनाने का फैसला इस कारण से लिया गया है, ताकि अगली बार से इस तरह का कोई हादसा नहीं हो।
ये भी पढ़ें:- एमएस धोनी पर लगा ‘नाइंसाफी’ का आरोप! पूर्व क्रिकेटर ने बताया किसके बलिदान से मिली टीम इंडिया में जगह
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
36 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines