IPL इतिहास में केवल 4 बल्लेबाज ही कर पाए हैं ये अद्भुत कारनामा, 2 भारतीय तो वहीं 2 विदेशी खिलाड़ियों का नाम

IPL: आईपीएल के इतिहास में कई रिकॉर्ड बनते रहते हैं लेकिन इसके बाद भी एक रिकॉर्ड ऐसा है जिस तक केवल 4 खिलाड़ी ही पहुंच पाए हैं. इस खास मुकाम तक पहुंचने वाली लिस्ट में 2 भारतीय तो वहीं 2 विदेशी खिलाड़ियों का नाम है.

jacket - 2026-03-23T231929.603
1 / 6

 

IPL Records: आईपीएल के टूर्नामेंट में हर साल नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए नजर आते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट फ्रेंचाइजी लीग में एक कारनामा ऐसा है जो कि केवल 4 खिलाड़ी ही कर पाए हैं. ये रिकॉर्ड है आईपीएल में खेलते हुए एक सीजन में 800 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड. टूर्नामेंट कई बड़े विदेशी नाम हिस्सा लेते हैं तो वहीं भारतीय लीजेंड भी इस लीग में दम दिखाते हैं लेकिन इस खास उपलब्धि को अब तक केवल 4 खिलाड़ी ही हासिल कर पाए हैं.

विज्ञापन

2 भारतीय तो वहीं 2 विदेशी

2 भारतीय तो वहीं 2 विदेशी2 / 6

आईपीएल के एक सीजन में बल्लेबाजी करते हुए 800 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल केवल 4 बल्लेबाजों के नाम ही है. इस लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम है तो वहीं 2 नाम विदेशी बल्लेबाजों के हैं. आइए आपको भी बताते हैं इस मुकाम को हासिल करने वाले 4 बल्लेबाजों के नाम.

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर3 / 6

आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार डेविड वॉर्नर एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बना चुके हैं. साल 2016 में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 मैचों में 848 रन बनाए थे. इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 151 का रहा था.

जोस बटलर

जोस बटलर4 / 6

जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में राजस्थान के लिए खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 17 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 863 रनों की अंबार लगाया था. बटलर के बल्ले से इस सीजन 4 बेहतरीन शतक भी निकले थे और इसके दम पर टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. 

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल 5 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. आईपीएल के 16वें सीजन में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 157 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बना डाले थे. इस सीजन में उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े थे.

विराट कोहली

विराट कोहली6 / 6

आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड से तो हर कोई वाकिफ है. उन्होंने साल 2016 में अपनी उम्दा बल्लेबाजी के दम पर 16 मैचों में 973 रन बना दिए थे. वो आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन