IND vs AUS: टीम इंडिया ने पहले टी-20 और अब वनडे सीरीज में श्रीलंका के हरा दिया है, लेकिन इंडिया का असली मिशन फरवरी में शुरू होगा है, जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी होने की भी पूरी उम्मीद है। टीम इंडिया का एक दिग्गज ऑलराउंडर भी वापसी के लिए पूरा जोर लगाता नजर आ रहा है, इस खिलाड़ी की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रवींद्र जडेजा कर सकते हैं वापसी
रवींद्र जडेजा चोट से ऊबर चुके हैं और टीम इंडिया में वापसी के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार ग्राउंड पर पसीना बहा रहे हैं, वह खुद को पूरी तरह से फिट करने में जुटे हैं, ताकि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में वह वापसी कर सकें। उनका ग्राउंड में स्ट्रेचिंग करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्राउंड में तैयारियां करते नजर आ रहे हैं।
अजूबा: बिना बाउंड्री पार किए अंपायर ने दे दिया छक्का, देखें Video
https://twitter.com/NARESH7MSDIAN/status/1613802331828805634?s=20&t=DNzvJ4Vcp2gZU3xg7GI9BA
IND vs AUS: ‘बहुत निराश हूं…’, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर स्टार खिलाड़ी का छलका दर्द
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मिल सकता है मौका
बताया जा रहा है कि जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज तक फिट हो सकते हैं, बता दें कि रवींद्र जडेजा को सितंबर 2022 में चोट लगी थी, जिसके चलते वह टी-20 विश्वकप से भी बाहर हो गए थे, लेकिन अब जडेजा फिट होने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए मौका दे सकती है।
फरवरी में है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है, ऐसे में जडेजा घरेलू क्रिकेट के माध्यम से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, बताया जा रहा है कि जडेजा फिट है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने भी जल्द बाजी नहीं की है। खास बात यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया दौरे के लिए कंगारू टीम का ऐलान कर दिया है, ऐसे में बताया जा रहा है कि बीसीसीआई भी जल्द ही टीम का ऐलान कर सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
50 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
59 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines