नई दिल्ली: चोट के चलते भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल जडेजा अब बिल्कुल फिट हैं और भारतीय टीम में वापसी के लिए बेताब हैं। जडेजा को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के दो मैचों के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। हालांकि बोर्ड ने ये साफ लिखा है कि वे अगर फिट होंगे तभी टीम के लिए खेल पाएंगे। अपनी फिटनेस साबित करने के लिए वे जल्द ही मैदान में उतरने वाले हैं लेकिन नेशनल नहीं बल्कि रणजी के लिए।
और पढ़िए – Australian Open 2023: विंटेज राफेल नडाल, 36 साल की उम्र में खेली 25 शॉट की रैली, देखें Video
इस टीम के लिए मैच खेलेंगे जडेजा
दरअसल रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच 24 जनवरी से मैच खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविंद्र जडेजा इस मैच में सौराष्ट्र की ओर से खेल सकते हैं। क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक जडेजा अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वे रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए मैदान पर वापसी करेंगे। अगर वे इसमें अच्छा खेलते हैं और फिट रहते हैं तो उन्हें टीम में मौका मिल जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ चोटिल हुए थे जडेजा
बता दें कि एशिया कप 2022 के दौरान रविंद्र जडेजा घुटने की चोट के चलते बाहर हो गए थे। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें यह चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी। इसके बाद जडेजा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी हिस्सा नहीं ले पाए और टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे पर भी नहीं जा पाए। जडेजा हाल में श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टी20 और वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी नहीं खेल सके। करीब पांच महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के बाद जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी से शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में नजर आ सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines