Ravindra Jadeja Reaction: पिता के विवादित बयान पर रवींद्र जडेजा का जवाब, जानें बल्लेबाज ने क्या कहा

Ravindra Jadeja Reaction: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अपने पिता के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें बल्लेबाज ने क्या कहा।

Ravindra Jadeja Reaction on Father Anirudh Jadeja controversial statement

Ravindra Jadeja Reaction: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अपने पिता द्वारा दिए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जडेजा के पिता अनिरुद्ध जडेजा ने बल्लेबाज और उनकी पत्नी पर कई प्रकार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जडेजा मुझसे बात नहीं करता है। वह करीब 5 साल से अलग रह रहा है। इसी प्रकार से कई आरोप जडेजा के पिता ने लगाए हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भी फौरन इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है। जडेजा ने बयान देते हुए अपनी पत्नी को निर्दोष बताया और इन सभी बातों को भी बेबुनियाद बताया है। चलिए आपको बताते हैं जडेजा ने अपने पिता के बयान पर क्या कहा।

https://twitter.com/Politics_2022_/status/1755830729542599102

रवींद्र जडेजा ने पिता को लेकर क्या कहा

रवींद्र जडेजा ने कहा कि मेरे पिता ने इंटरव्यू में जो भी बातें कही है, वह बेतुकी है। उन बातों का कोई अर्थ नहीं है। मैं इन सभी बातों से अस्वीकार करता हूं। उन्होंने जो भी कहा वह एकतरफा बातें है। उन्होंने अपनी बातें, तो रख दी, लेकिन दूसरे पक्ष का कुछ भी सामने नहीं रखा है। यह तमाम बातें बेबुनियाद है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता ने मेरी गॉडमदर की छवि को खराब करने की कोशिश की है। मैं इसकी निंदा करता हूं। मेरे पास भी कहने के लिए काफी कुछ हैं, लेकिन मैं इन बातों का सार्वजनिक नहीं करना चाहता हूं। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना बयान लिखकर पोस्ट किया है।

https://twitter.com/_Tweety_Smile_/status/1755868167925374987

रवींद्र जडेजा के पिता ने इंटरव्यू में क्या कहा था

रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध जडेजा ने कहा कि वह पिछले 5 साल से अकेले रहते हैं। जब से उन्होंने अपने बेटे रवींद्र जडेजा की शादी की है, उसके 2-3 महीने बाद तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन फिर जडेजा की पत्नी ने उन्हें मेरे खिलाफ भड़का दिया। उनकी पत्नी ने पता नहीं मेरे बेटे पर क्या जादू किया कि मेरा बेटा मुझसे ही टूट गया। मेरा अपने बेटे और बहू के साथ अब कोई रिश्ता नहीं है। ना ही वे मुझे फोन करते हैं और ना ही मैं उन्हें फोन करता हूं। हम दोनों करीब 5 साल से अलग रह रहे हैं।

जडेजा के पिता ने क्या कहा था

उनके पिता ने कहा कि वह जामनगर में अकेले ही 2 बीएचके के फ्लैट में रहते हैं। उन्हें 20 हजार रुपये पेंशन मिलता है, उसी से अपना गुजारा करते हैं। एक पल था जब जडेजा भी उनके साथ रहता था, लेकिन अब दोनों में बातचीत भी नहीं होती है। अच्छा होता कि मैं अपने बेटे को क्रिकेटर नहीं बनाता और ना ही अपने बेटे की शादी करता। अगर मैंने जडेजा की शादी नहीं की होती, तो मुझे ये दिन नहीं देखना पड़ता। जडेजा के पिता का बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला है। सोशल मीडिया पर फैंस भी जडेजा को लेकर भला बुरा कहने लगे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ