Ravindra Jadeja Most Wickets 2023: भले ही साल 2023 में टीम इंडिया वनडे विश्व कप नहीं जीत पाई हो लेकिन टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। खासकर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए साल 2023 एक गेंदबाज के रूप में काफी अच्छा रहा है। इस साल रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। इस मामले में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को भी पीछे छोड़ दिया है।
जडेजा ने साल 2023 में झटके सबसे ज्यादा विकेट
साल 2023 में रवीद्र जडेजा ने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेला है। तीनों फॉर्मेट में मिलाकर रवींद्र जडेजा ने साल 2023 में सबसे ज्यादा 66 विकेट हासिल किए है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर हैं। कुलदीप यादव ने इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 63 विकेट चटकाए हैं।
वहीं इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी 63 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर लिस्ट में 62 विकेट के साथ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नाम आता है। पांचवे नंबर पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम आता है। मोहम्मद सिराज ने साल 2023 में 60 विकेट अपने नाम किए है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: मोहम्मद रिजवान के आउट होने पर बढ़ा विवाद, ICC के पास जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं जडेजा
भारतीय टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच हारकर टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ गई है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच केपटाउन में खेला जाएगा। इस मैच में रवींद्र जडेजा के खेलने की संभावनाएं जताई जा रही है। पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा के प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
43 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
9 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines