World Cup Final IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद पूरा देश दुखी है। क्रिकेट का फैंस दिल चकनाचूर हो गया है। फैंस के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम फाइनल में कहां गलती कर गई। भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इस हार पर बयान जारी किया है और बताया कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा कहां चूक गए, जिसके कारण से भारत को हार मिली। चलिए बताते हैं अश्विन ने भारत की हार पर क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में 5 इन टीमों के बदल जाएंगे कप्तान! रोहित से लेकर हार्दिक तक सभी बदल सकते हैं
ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर से मिले अश्विन
बता दें कि विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। रोहित शर्मा से जब पूछा गया कि आप टॉस जीतते तो क्या करते, रोहित ने भी इस पर कहा कि मैं भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी ही करता। पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले से सभी को चौंका दिया। कयास लगाए जा रहे थे कि जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगी, लेकिन कमिंस ने इस फॉर्मूला को बदल दिया। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर सारी बात बताई है कि रोहित शर्मा से कहां चूक हो गई। अश्विन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला क्यों किया था।
जॉर्ज बेली ने बताया क्यों चुनी गेंदबाजी
रविचंद्रन अश्विन भारत की बल्लेबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली से जाकर मिले थे। अश्विन ने बेली से पूछा कि आपने हमेशा की तरह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी क्यों नहीं किया, इस पर बेली ने कहा कि हम यहां पहले भी कई मैच खेले हैं। हम यहां आईपीएल में भी खेल चुके हैं। यह काली मिट्टी की पिच है, जो कि टूटती नहीं है। इस पिच पर दोपहर में अच्छा टर्न मिलता है और जैसे-जैसे ओस पड़ता है पिच अपनी फितरत बदलने लगती है। इसी कारण से हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:- ट्रॉफी पर पैर रखने को लेकर बुरे फंसे मिचेल मार्श, Mohammad Shami ने कंगारू प्लेयर पर साधा निशाना
‘रोहित शर्मा नहीं पढ़ सके पिच’
रविचंद्रन अश्विन ने इशारों-इशारों में कहा कि रोहित शर्मा पहले ही सोच रखे थे कि अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो किस तरीके से खेलना है। रोहित को लगा था कि पहले बल्लेबाजी करना आसान होगा और हम अच्छा स्कोर कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। अगर रोहित शर्मा पहले ही पिच को बेहतर रूप से पढ़ लेते, तो पहले बल्लेबाजी करने के दौरान सतर्क रहते और संभलकर खेलते।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
42 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines