'भाई साहब, ये किस लाइन में आ गए आप?' सनी लियोनी की फोटो शेयर कर फंस गए अश्विन, पोस्ट वायरल…

R Ashwin on Sunny Leone: भारतीय क्रिकेट दिग्गज आर अश्विन अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने सनी लियोन की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को कंफ्यूज और लोटपोट कर दिया. हालांकि इस पोस्ट का एक खास मतलब है.

R Ashwin Sunny Leone

अश्विन की पोस्ट वायरल

Why Ravichandran Ashwin Shares Sunny Leone Pic: टीम इंडिया के पूर्व ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की तस्वीर पोस्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए. मंगलवार 11 दिसंबर 2025 को, इस दिग्गज ने 2 तस्वीरों का कोलाज शेयर किया, जिसमें एक तरफ सनी लियोन की तस्वीर थी, जबकि दूसरी तरफ चेन्नई की ‘साधु स्ट्रीट’ का सीन दिखाया गया था. अश्विन की पोस्ट ने कुछ फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया, वहीं कुछ लोग 37 साल के इस खिलाड़ी की रीसेंट एक्टिविटी के पीछे के मतलब को समझने में कामयाब रहे.

विज्ञापन

अश्विन की पोस्ट का मतलब

रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पोस्ट के जरिए तमिलनाडु के ऑलराउंडर सनी संधू (Sunny Sandhu) को मजाकिया अंदाज में पेश किया, जिन्होंने हाल ही में चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया है. सोमवार 8 दिसंबर 2025 को संधू ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच विनिंग परफॉर्मेंस दिया. तमिलनाडु के लिए सिर्फ अपना दूसरा मैच खेलते हुए, सनी ने 9 बॉल में 30 रन बनाए और साई सुदर्शन (55 गेंदों में 101* रन) के साथ 37 रन की अहम साझेदारी की, जिससे उनकी टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली.

विज्ञापन

वसीम जाफर ने खींची टांग

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर ने अश्विन पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘छोड़ आए हम, वो गलियां, और एश भाई प्लीज मुझे अपना सोशल मीडिया मैनेजर वापस कर दो, थैंक्स’

फैंस ने जमकर लिए मजे

एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘ये क्या हो गया अश्विन भाई? आप अकाउंट चेंज करना भूल गए’

विज्ञापन

एक फैन ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए, लिखा, ‘भाई साब, ये किस लाइन में आ गए आप?’

एक यूजर ने कहा, ‘वो सनी देयोल की फोटो यूज कर सकते थे, लेकिन अन्ना की ग्रैंड मस्ती तो देखो.’

विज्ञापन

अंश नामक यूजर ने कहा, ‘एश अन्ना ने एक खतरनाक सुराग दिया है, जिससे गूगल मैप भी कंफ्यूज हो गया है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ