NZ vs WI: बीच मैच भयानक चोट लगने के बाद स्टार खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती, अधूरा रह गया ये सपना!

Blair Tickner Injured: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है और पहले ही दिन न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोट आई है. इसी के कारण उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और बताया जा रहा है कि उन्हें जांच के लिए अस्पताल जाना पड़ा है.

Blair Tickner Injured

ब्लेयर टिकनर को लगी चोट

Blair Tickner Injured: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही थी. अब दूसरे टेस्ट के बीच एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया. ब्लेयर टिकनर अपने क्रिकेट करियर का सबसे अच्छा स्पेल डाल रहे थे और बाउंड्री पर एक गेंद को पकड़ने के चक्कर में वो बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें इसी कारण स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा. वो अपने करियर की शुरुआत में हैं और उनका न्यूजीलैंड के लिए पहली बार 5 विकेट हॉल लेने का सपना अधूरा रह गया.

विज्ञापन

ब्लेयर टिकनर को लगी गंभीर चोट

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. कीवी ब्लेयर टिकनर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और चार विकेट अपने नाम किए. एक गेंद को पकड़ने के चक्कर में उन्होंने बाउंड्री पर डाइव लगाई और इसी बीच उनके लेफ्ट शोल्डर में दर्द महसूस हुआ. वो ठीक तरह से खड़े नहीं हो पा रहे थे. मेडिकल टीम ने आकर उन्हें चेक किया और दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई.

विज्ञापन

कुछ देर बाद मेडिकल टीम स्ट्रेचर लेकर आई और उन्हें बैठाकर मैदान से बाहर एम्बुलेंस में ले जाया गया. वो वेलिंग्टन अस्पताल में भर्ती किए गए. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बाद में ऑफिशियल तौर पर बता दिया कि उन्हें लेफ्ट कंधे में चोट आई है. ये न्यूजीलैंड टीम के लिए बेहद निराशाजनक खबर है. उनका इन-फॉर्म गेंदबाज बाहर हो गया.

विज्ञापन

टिकनर ने गेंद से मचाई तबाही

ब्लेयर टिकनर के लिए दूसरा टेस्ट मैच काफी शानदार साबित हुआ. वेस्टइंडीज एक समय पर बिना कोई नुकसान 66 रन बना चुकी थी लेकिन फिर ब्लेयर टिकनर ने दो विकेट तेज गति से निकाल दिए. इसके बाद वेस्टइंडीज सही तरह से वापसी ही नहीं कर पाई. बीच में शे होप ने कुछ बड़े शॉट लगाए और 48 रन बनाए. हालांकि, टिकनर ने उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. वो 16 ओवरों में 32 रन देकर 4 विकेट झटकने में सफल हुए. अगर वो चोटिल नहीं होते, तो शायद 5 विकेट हॉल लेने का सपना पूरा कर लेते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ