हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

हार्दिक पांड्या ट्रेड को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं. वो किसी नई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं. अश्विन ने अब अपने यूट्यूब चैनल पर उनके ट्रेड को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उनका कहना है कि वो पंंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन
हार्दिक पांड्या को लेकर चौंकाने वाला बयान (Photo: ANI)

Hardik Pandya: IPL 2027 को लेकर अभी से गहमागहमी शुरू हो गई है. मुंबई इंडियंस की टीम चर्चा में चल रही है. टीम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच बना दिया गया है. महेला जयवर्धने ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. हार्दिक पांड्या भी ट्रेड को लेकर खबरों में हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो किसी अन्य फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं. हार्दिक के बदले नए कप्तान को लेकर भी मुद्दा बना हुआ है. पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने अब बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा कि पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं.

आर. अश्विन का बड़ा दावा

अश्विन ने हार्दिक पांड्या की पहेली को सुलझाने की कोशिश की. आए दिन उन्हें लेकर रिपोर्ट में नई बातें सामने आ रही हैं. हाल ही में खबर आई थी कि वो कोलकाता की टीम में शामिल हो सकते हैं. अश्विन ने कुछ हद तक अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पांड्या के ट्रेड को लेकर बात रखी. अश्विन ने कहा, “लगभग ये तय है कि मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या नहीं रहने वाले हैं. अगर मुंबई आखिरी मौके पर उन्हें रिटेन करने की कोशिश करेंगे तो फिर वो अलग बात है. मुझे पूरा भरोसा है कि हार्दिक को ट्रेड किया जाएगा. मुझे लगता है कि इस ट्रेड में मुंबई एक लेग-स्पिनर की तलाश करे. ऐसी भी चर्चा है कि हार्दिक के बदले पंजाब के किसी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मुंबई अपनी टीम में लेने की कोशिश कर सकती है.”

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत, रिपोर्ट में आई खुशखबरी

विज्ञापन

अश्विन ने नए कप्तान को लेकर भी दिया बयान

मुंबई के नए कप्तान को लेकर भी लगातार बयान आ रहे हैं. कुछ दिग्गजों का कहना है कि अगर हार्दिक पांड्या मुंबई से चले जाते हैं तो फिर दोबारा रोहित शर्मा को कप्तान बनाना चाहिए. दिनेश कार्तिक ने रोहित का समर्थन किया है. अब अश्विन भी लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने भी कह दिया है कि रोहित के पास मुंबई को जाना चाहिए. अश्विन ने कहा, “मुझे लगता है कि कम से कम अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा सबसे सही विकल्प हैं. वो मेरे लिए दौड़ में सबसे आगे हैं. उनका पोलार्ड के साथ रिश्ता काफी अच्छा भी है. जसप्रीत बुमराह को कप्तान नहीं बनाया जाएगा क्योंकि वो चोटिल होते रहते हैं. मुझे नहीं लगता कि सूर्यकुमार यादव अब मुंबई की कप्तानी करेंगे’

ये भी पढ़ें: ‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, तीसरे T20I से पहले आकाश चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola