Rohit Sharma, Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था. दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे थे. ऐसे में दोनों दिग्गजों का इस फॉर्मेट से संन्यास लेना फैंस को समझ में नहीं आया. अब रोहित और विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी
रवि शास्त्री ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, रोहित ने भी. उन्हें संन्यास लेने के लिए नहीं कहा गया था. उन्होंने खुद ही संन्यास लिया. मुझे लगता है कि यह एक जैसा ही है. अगर उन्हें इसका आनंद नहीं आ रहा है, अगर उनका फॉर्म अच्छा नहीं है, तो आप कुछ नहीं कह सकते. हो सकता है कि वे खुद ही संन्यास ले लें.
ये भी पढ़ें:-W, W, W, W… 4-5, क्रिकेट में दिखा फुटबॉल वाला स्कोर! लगातार 4 बल्लेबाज डक पर आउट
रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव को लेकर कहा कि (विराट कोहली ) लक्ष्य का पीछा करने में माहिर हैं और रोहित शीर्ष क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपमें कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं, और क्या खेल के प्रति आपका जुनून अभी भी बरकरार है. उनके अनुभव के साथ, यह बहुत काम आएगा. मैं कहूंगा कि एक बार में एक श्रृंखला पर ध्यान दें. अभी भी बहुत लंबा रास्ता तय करना है.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर दोनों की निगाहें
रोहित और विराट ने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. लगभग 7 महीने बाद दोनों खिलाड़ी भारत के लिए मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आने वाले हैं. वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए दोनों खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज का काफी अहम है.
ये भी पढ़ें:-PAK W vs ENG W: खराब निकल गई पाकिस्तान की किस्मत, पॉइंट्स टेबल में हो गया बहुत बड़ा खेला
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
17 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
50 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines