नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज सफलतापूर्वक समाप्त हो गई है। टूर्नामेंट में भारतीय युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सीरीज के दौरान युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने खास छाप छोड़ी। पहले मुकाबले को छोड़ दें तो अन्य मुकाबलों में वह काफी किफायती रहे। सीरीज के दौरान उन्होंने उम्दा गेंदबाजी करते हुए नौ विकेट चटकाए। जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
खास उपलब्धि प्राप्त करने के बाद युवा बिश्नोई काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस दौरान कहा कि, ‘सीरीज का पहला मैच मेरे हिसाब से अच्छा नहीं रहा। हालांकि, मैंने जो अपनी रणनीति बनाई थी, मैं उसी को लागू करने का प्रयास कर रहा था। मुकाबलों के दौरान मैं कोशिश कर रहा था कि गेंदों को मैं ज्यादा ऊपर ना डालूं। इस दौरान मैं विकेट टू विकेट गेंदबाजी करना चाह रहा था।’
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: जीत के बाद सूर्यकुमार का पहला बयान, बताया किस फॉर्मूले ने जिताया मैच
रवि बिश्नोई को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आगामी दौरे को भी लेकर खास प्लान बनाए हैं। उसके बारे में हल्का सा जिक्र करते हुए उन्होंने बताया है कि वह वहां भी कुछ ऐसा ही करने की मंशा रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसे ही गेंदबाजी करने का प्रयास करूंगा।’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिश्नोई को ही क्यों मिला ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवि बिश्नोई के ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने के बाद कई लोग हैरान हैं। लोगों को उम्मीद थी कि यह खास अवॉर्ड ऋतुराज गायकवाड़ या रिंकू सिंह को मिल सकता है। क्योंकि टूर्नामेंट में गायकवाड़ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं रिंकू ने टीम के लिए कठिन परिस्थितियों में कुछ उपयोगी पारियां खेली थी।
हालांकि, रवि बिश्नोई ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड उड़ाने में कामयाब रहे। वजह टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वाधिक सफलता प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने नाजुक परिस्थितियों में ब्लू टीम को यह सफलता दिलाई। सीरीज के दौरान तिरुवनंतपुरम में 32 रन खर्च कर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines