'जब टीम से बाहर...' एक साल बाद भारत के लिए कमबैक करने पर भावुक हुए रवि बिश्नोई, आया दिल जीतने वाला बयान

Ravi Bishnoi on Comeback: लगभग एक साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर रवि बिश्नोई की टी20 में वापसी हुई. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच बिश्नोई ने धमाल मचाया. उन्होंने 4 ओवर में मात्र 18 रन दिए और दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिया. शानदार कमबैक के बाद अब बिश्नोई का भावुक बयान सामने आया है.

Ravi Bishnoi on Comeback

बिश्नोई ने कमबैक पर क्या बोला?

Ravi Bishnoi on Comeback: रवि बिश्नोई ने लगभग एक साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में कमबैक किया. फरवरी 2025 के बाद बिश्नोई टी20 अंतर्राष्ट्रीय से पूरी तरह दूर हो गए थे. उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था और IPL 2025 भी उनके लिए भूलने लायक रहा. हालांकि, बिश्नोई ने एक साल तक लगातार मेहनत की और आखिर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उनका शानदार कमबैक हुआ. उन्होंने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 2 बड़े विकेट झटके. अब बिश्नोई ने इस कमबैक मैच पर भावुक बयान दिया है.

विज्ञापन

कमबैक पर बिश्नोई ने क्या कहा?

तीसरे टी20 मैच में धमाल मचाने के बाद रवि बिश्नोई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. उन्होंने अपने कमबैक पर बात की और बताया कि चीजें उनके लिए आसान नहीं थी. बिश्नोई ने कहा, ‘जब आप टीम से बाहर होते हैं, तो चीजें मुश्किल होती हैं. लगता है कि आपको टीम में होना चाहिए लेकिन आप नहीं होते. ये भारतीय टीम काफी मजबूत है और कुछ ही स्पॉट खाली हैं. इसी वजह से सीमित मौके होते हैं. टीम से दूर रहने के बीच मुझे खुद पर काम करने का मौका मिला.’

विज्ञापन

रवि ने आगे कहा, ‘कोशिशों ने मुझे कमबैक करने में काफी मदद की. गेंदबाज के तौर पर टी20 मैच हमेशा ही चुनौतीपूर्ण होते हैं. अगर आप दो-तीन विकेट जल्दी झटक लेते हैं, तो बल्लेबाजी टीम के लिए चीजें मुश्किल हो जाती हैं. मैं थोड़ा घबराया हुआ था लेकिन उत्साहित भी था. घबराहट इसलिए थी, क्योंकि चुनिंदा मौके मिलते हैं और आपको उनमें अच्छा प्रदर्शन करना होता है.’

विज्ञापन

रवि बिश्नोई ने कैसे बनाया वापसी के लिए रास्ता?

बिश्नोई ने बताया कि पिछले एक साल में उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर खूब काम किया. उन्हें अपनी लेंथ पर कंट्रोल नहीं था और इसी कारण IPL में वो फ्लॉप रहे. बिश्नोई ने माना कि घरेलू क्रिकेट में मेहनत रंग लाई और वो टीम इंडिया में वापस आ गए. उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले एक साल में अपनी लेंथ पर काफी काम किया है, क्योंकि IPL का आखिरी सीजन मेरे लिए अच्छा नहीं था. मैं चीजें कंट्रोल नहीं कर पा रहा था और मुझे मुश्किल हो रही थी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ