ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। शुरूआती दो मुकाबलों में लगातार दो जीत हासिल कर उसने इसे सही भी ठहराया, लेकिन भारत के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद से मानो उसे किसी की बुरी नजर लग गई है। बाबर एंड कंपनी को लगातार चार मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ग्रीन टीम को मिल रही लगातार शिकस्त से हर कोई हैरान है और उनकी जमकर आलोचना कर रहा है। खासकर पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बाबर एंड कंपनी को अपना निशाना बना रहे हैं।
टूर्नामेंट की चौथी शिकस्त पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली है। मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जीत के लिए भरसक कोशिश की, लेकिन लक एक बार फिर उनके खिलाफ रहा। नजदीकी मुकाबले में उन्हें महज एक विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद जहां पूर्व खिलाड़ी उन्हें फिर से ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कई दिग्गजों ने उनका साथ भी दिया है और उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- PAK Vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने धर्मशाला में की छक्कों की बारिश, तोड़ दिया अपना ही 10 साल पुराना रिकॉर्ड
राशिद लतीफ का सनसनीखेज बयान:
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने सनसनीखेज बयान दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पिछले पांच माह से सैलरी नहीं मिली है। 55 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने पीटीवी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, ‘पाकिस्तानी मीडिया में कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन शायद ये झूठी खबरें हैं। मैं आपको सच बताऊंगा, जिसे दबाकर रखा गया है।’
पूर्व कप्तान ने कहा, ‘बाबर आजम पिछले दो दिनों से चेयरमैन को संदेश भेजने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन वह उत्तर नहीं दे रहे हैं। यही नहीं उन्होंने पीसीबी के सीईओ सलमान नसीर और डायरेक्टर, इंटरनेशनल क्रिकेट उस्मान वाल्हा को भी मैसेज किए हैं। क्या वजह है कि कप्तान के मैसेज का जवाब नहीं दिया जा रहा है? इसके विपरीत आप प्रेस स्टेटमेंट जारी कर रहे हैं।’
लतीफ का कहना है कि खिलाड़ियों को बताया गया है हम उनके द्वारा हस्ताक्षरित सेंट्रल कांट्रेक्ट्स पर फिर से विचार विमर्श करेंगे। यह सेंट्रल कांट्रेक्ट नहीं माना जाएगा। इसके बाद उन्होंने सबसे बड़ा सवाल उठाते हुए कहा, ‘खिलाड़ियों को पिछले माह से उनकी सैलरी प्राप्त नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में वह कैसे खेलेंगे।’
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की स्थिति नाजुक:
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की स्थिति नाजुक है। अब कोई करिश्माई प्रदर्शन ही उन्हें सेमी फाइनल में पहुंचा सकता है। जारी टूर्नामेंट में ग्रीन टीम ने कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस बीच टीम को दो मुकाबलों जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान चार अंकों (-0.387) के साथ अंकतालिका में छठवें स्थान पर काबिज है।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines