PAK Vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने धर्मशाला में की छक्कों की बारिश, तोड़ दिया अपना ही 10 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धर्मशाला में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब छक्के लगाए, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

Australia vs New Zealand Most sixes ODI World Cup 2023

Australia vs New Zealand - PTI

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का एक बार फिर जलवा देखने को मिला है। ट्रेविस हेड जहां वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में शतक जड़ने में कामयाब रहे। वहीं डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा। इस बार वह जरूर शतक जड़ने में नाकामयाब रहे, लेकिन 65 गेंद में 81 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की, जो इस प्रकार है-

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के:

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। कंगारू टीम ने इस मुकाबले में कुल 20 छक्के लगाए। यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया ने एक वनडे मुकाबले की एक पारी में 20 छक्के लगाए हैं। उससे पहले उसका रिकॉर्ड एक पारी में 19 छक्कों का था।

विज्ञापन

20 छक्के – बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला – 2023
19 छक्के – बनाम भारत – बेंगलुरु – 2013
19 छक्के – बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु – 2023
16 छक्के – बनाम न्यूजीलैंड – हैमिल्टन – 2007
16 छक्के – बनाम बांग्लादेश – मीरपुर – 2011

विज्ञापन

वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली दूसरी टीम बानी ऑस्ट्रेलिया:

यही नहीं ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली दूसरी टीम बन गई है। आज से पहले वह इस खास मामले में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थी। अब पहले स्थान पर इंग्लैंड और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है।

25 छक्के – इंग्लैंड – बनाम अफगानिस्तान – मैनचेस्टर – 2019
20 छक्के – ऑस्ट्रेलिया – बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला – 2023
19 छक्के – वेस्टइंडीज – बनाम जिम्बाब्वे – कैनबरा – 2015
19 छक्के – ऑस्ट्रेलिया – बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु – 2023
19 छक्के – दक्षिण अफ्रीका – बनाम बांग्लादेश – मुंबई – 2023

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ