ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के अपने आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान टीम भले ही साउथ अफ्रीका के हाथों 5 विकेट से हार गया हो लेकिन टूर्नामेंट में टीम ने अपने प्रदर्शन से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। वहीं अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने भारत में अपनी टीम के यादगार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप अभियान पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग सेमीफाइनल में पहुंचने से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है और टूर्नामेंट का अगला संस्करण 2027 में होने जा रहा है। जो टीम के लिए काफी रोमांचक होगा।
ये भी पढ़ें:- Timeout विवाद पर MCC का बड़ा फैसला, एंजेलो मैथ्यूज के Video सबूत का खुद दिया जवाब
अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन टीमों को हराया
बता दें, विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने गत चैंपियन इंग्लैंड, पूर्व विश्व चैंपियन श्रीलंका और पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने 9 में से 4 मैच जीते है। इसको लेकर राशिद खान बताया कि
“हमने बस अपनी प्रतियोगिता का आनंद लिया। हमने अपने क्रिकेट का आनंद लिया और इसी तरह हमने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। हम इस मुकाम तक पहुंचे। हमने इसके लिए क्वालीफाई करने के लिए कई मौके बनाए।”
आगे उन्होंने कहा कि, “हमने अपनी प्रतिभा और कौशल के माध्यम से ये मौके बनाए। यह अपने आप नहीं हुआ। हर किसी को इस पर गर्व होना चाहिए, खासकर युवाओं को, जिनमें से कई अपना पहला वनडे विश्व कप खेल रहे हैं। हमने बहुत सी चीजें कीं। खैर, विश्व कप में मैच जीतना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इस विश्व कप के बाद हम पर न केवल भाग लेने की, बल्कि मैच जीतने और सेमीफाइनल या फाइनल में जाने की मानसिकता स्थापित करने की बहुत जिम्मेदारी है।”
अफगानिस्तान के विश्व कप अभियान के दौरान कई सितारे बने। हालांकि यह टीम अपनी मजबूत गेंदबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन बल्लेबाजी में भी बड़ा सुधार हुआ। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान ने अक्सर टीम को तेज शुरुआत प्रदान की और मध्य क्रम ने भी खराब स्थिति में पारी को अच्छी तरह से स्थिर किया। जादरान अफगानिस्तान के पहले विश्व कप शतकवीर भी बने।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines