हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राशिद खान का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, आयरलैंड के उड़ाए परखच्चे, अफगानिस्तान ने 92 रनों से जीता दूसरा वनडे

दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 92 रनों की बड़ी जीत हासिल की है. अफगानिस्तान के जीत के हीरो राशिद खान रहे. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से आयरलैंड को बल्लेबाजों को तहस-नहस कर दिया. राशिद ने नया रिकॉर्ड भी कायम किया.

विज्ञापन
राशिद खान ने किया कमाल Photo: (ANI)

IRE vs AFG: मौजूदा समय में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज चल रही है. दूसरे वनडे में अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से खूब कहर ढाया. उन्होंने छह विकेट लिए. उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने 92 रनों की बड़ी जीत हासिल की. राशिद ने आयरलैंड के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उनकी स्पिन गेंदबाजी के सामने कोई भी टिक नहीं पाया.

अफगानिस्तान ने जीता मैच

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए. आयरलैंड की टीम के लिए ये बहुत बड़ा स्कोर था. पूरी टीम 207 पर ही ढेर हो गई. अफगानिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था. अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. गुरबाज ने भी शुरुआत में उनका बढ़िया साथ दिया. जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ अच्छी साझेदारी की. अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह (30), अजमुल्लाह ओमरजई (33), दरविश रसूल (16) और हसमतुल्लाह शाहिदी (नाबाद 36) ने टीम को 299 रनों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: IND v SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में विराट कोहली कप्तानी के सरताज, धोनी से ऊपर निकला ये दिग्गज, देखें आंकड़े

विज्ञापन

आयरलैंड का खराब प्रदर्शन

आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. पॉल स्टर्लिंग शुरुआत में ही पांच रन बनाकर पवेलियन चले गए. एंडी बालर्बिनी को केड कारमिचेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई. एंडी 36 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई. आयरलैंड की तरफ से केड ही 62 रनों की लंबी पारी खेल पाए. उनका साथ कोई नहीं दे पाया. आयरलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा.

राशिद खान का जलवा

राशिद खान ने सबसे पहले अपनी फिरकी के जाल में एंडी बालर्बिनी को फंसाया. उन्होंने मैच में 7.4 ओवर में 34 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीसरी बार 6 विकेट लेने का कारनामा किया है. राशिद ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हॉल लेने के मामले में इमरान ताहिर, ट्रेंट बोल्ट और चामिंडा वास को पछाड़ दिया है. इन सभी ने दो बार ये कारनामा किया है. लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार यूनिस हैं. वकार ने 5 बार 6 विकेट हॉल लिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग-11, दिग्गजों को किया नजरअंदाज, केएल राहुल को रखकर चौंकाया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola