IND v SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में विराट कोहली कप्तानी के सरताज, धोनी से ऊपर निकला ये दिग्गज, देखें आंकड़े

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. इससे पहले आपको बताते हैं कि अभी तक भारत का बेस्ट कप्तान कौन रहा है.

CRICKET

IND v SL (Photo: ANI)

IND vs SL: 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. टीम इंडिया इसकी तैयारियों में जुटी है. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम से बहुत उम्मीदें की जा रही हैं. WTC टेबल को देखते हुए ये सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों को टेस्ट इतिहास काफी लंबा रहा है. भारतीय टीम ने कई कप्तानों के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले खेले हैं. खैर हम आपको बताते हैं कि भारत की तरफ से बेस्ट कप्तान कौन रहे हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली हैं नंबर-1

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशों में बढ़िया प्रदर्शन किया है. उनका श्रीलंका के खिलाफ भी रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. विराट ने लंका के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है. भारत को छह में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. कोहली की जीत का प्रतिशत 66.7 है, जो सबसे अधिक है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि श्रीलंका के खिलाफ कोहली की कप्तानी जबरदस्त रही है और टीम ने अच्छे खेल दिखाया है.

विज्ञापन

किस नंबर पर हैं एमएस धोनी?

एमएस धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान माना जाता है. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ उनकी जीत का प्रतिशत थोड़ा कम है. वो तीसरे नंबर पर हैं. धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने लंका के खिलाफ 6 मैच खेले हैं. भारत को तीन मैचों में ही जीत मिली है. वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा है. धोनी की जीत का प्रतिशत पचास का रहा है.

विज्ञापन

मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड है बेहतरीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. अजहरुद्दीन ने आठ मुकाबलों में कप्तानी की है. पांच मैचों में भारत को जीत मिली है. टीम को एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है. अजहरुद्दीन की जीत का प्रतिशत 62.5 रहा है. श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट कैप्टन की लिस्ट में अजहरुद्दीन दूसरे नंबर पर हैं. चौथे नंबर पर कपिल देव हैं. उन्होंने छह मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 2 में जीत मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ