---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

राशिद खान ने खेला गली क्रिकेट, बड़ा शॉट लगाकर फैंस का जीता दिल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान हर दिल अजीज हैं। वह इन दिनों इंडिया में आईपीएल खेल रहे हैं। राशिद के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं और वे अपने मैदान और इसके बाहर उन्हें खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में उतरेंगे, […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान हर दिल अजीज हैं। वह इन दिनों इंडिया में आईपीएल खेल रहे हैं। राशिद के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं और वे अपने मैदान और इसके बाहर उन्हें खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में उतरेंगे, लेकिन इससे पहले ही वे गली क्रिकेट में हाथ आजमा चुके हैं।

गली क्रिकेट में लगाया बड़ा शॉट 

अफगानिस्तान के स्टार हाल ही गली क्रिकेट खेलते नजर आए। उन्होंने सड़क किनारे खेल रहे बच्चों के पास अचानक पहुंचकर सरप्राइज दिया। वहीं अपने स्टार को देख बच्चे एक्साइटेड हो गए। राशिद ने तुरंत बल्ला लिया और सिग्नेचर शॉट लगाकर गली क्रिकेट में अपना हाथ आजमाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में 24 वर्षीय क्रिकेटर अपने बल्ले से बड़ा शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। इसमें राशिद चारों ओर से युवा फैंस से घिरे हुए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए RR vs GT: ‘गलतियां स्वीकार करने से नहीं कतराता…’, जयपुर में तूफान मचाकर बोले हार्दिक पांड्या

---विज्ञापन---

गांधीनगर में खेला क्रिकेट 

मुफद्दल वोहरा नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई 26-सेकंड की क्लिप भारत के गुजरात राज्य के गांधीनगर शहर की है जिसमें युवा स्ट्रीट क्रिकेटर स्टार की प्रशंसा करते और वीडियो बनाते हुए देखे जा सकते हैं। वोहरा ने अपने ट्वीट में लिखा- “राशिद खान भारतीय प्रशंसकों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट खेल रहे हैं। खेल के सबसे विनम्र कैरेक्टर में से एक!” वीडियो को अब तक 300,00 से अधिक बार देखा जा चुका है।

---विज्ञापन---

इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर खुश हो गए हैं और उन्होंने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। तन्मय नाम के यूजर ने लिखा, “भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला अफगानी।” एक और यूजर राहुल शर्मा ने लिखा: “गली क्रिकेट का नियम नंबर एक:” हमेशा पहले बल्लेबाजी करें, भले ही आपका मुख्य काम टीम में गेंदबाजी करना हो। अच्छा, राशिद खान।”

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 05, 2023 06:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola