---विज्ञापन---

साथी क्रिकेटर के निधन पर फूट-फूटकर रोए राशिद खान, अंतिम यात्रा में टूटे अफगानी खिलाड़ी, VIDEO वायरल

Rashid Khan: अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जदरान का निधन हो गया है. 38 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए हैं. साथी क्रिकेटर राशिद खान उनके निधन पर फूट-फूटकर रोने लगे.

---विज्ञापन---

Rashid Khan: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें इसी वजह से इलाज के लिए भारत भी भेजा गया, लेकिन 7 जुलाई को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. 38 साल के इस पूर्व क्रिकेटर के निधन के बाद क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है. कई दिग्गजों ने शापूर के निधन पर शोक जताया. अब एक वीडियो सामने आया है, जहां राशिद खान अपने साथी क्रिकेटर के निधन के बाद फूट-फूटकर रो रहे हैं.

अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का निधन

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान अक्टूबर 2025 में अचानक बीमार हुए और फिर पता चला कि उनके शरीर में इंफेक्शन फैल गया है. उन्हें HLH नामक बीमारी थी, जिस वजह से उन्हें नई दिल्ली इलाज के लिए भेजा गया था. महीनों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद 7 जुलाई को शापूर ने दम तोड़ दिया. मात्र 38 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

---विज्ञापन---

राशिद खान के छलके आंसू

राशिद खान और शापूर जदरान काफी करीबी दोस्त थे. राशिद को शुरुआती समय में सीनियर खिलाड़ी होने के नाते शापूर ने काफी सपोर्ट किया था. जब शापूर की तबीयत खराब हुई, तो राशिद ने भारत में उनका इलाज कराने में अहम किरदार निभाया. अपने साथी क्रिकेटर के निधन के बाद राशिद खान टूट गए. जदरान की अंतिम यात्रा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राशिद फूट-फूटकर रो रहे थे. साफ तौर पर वो अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे थे.

ये भी पढ़ें:- आखिरी मौका! रोहित शर्मा पर टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा, इंग्लैंड सीरीज में खुद को साबित करने के लिए शुरू की तैयारी

---विज्ञापन---

अंतिम यात्रा में साथी क्रिकेटर्स आए नजर

शापूर जदरान की अंतिम यात्रा में अफगानिस्तान के कई नामी क्रिकेटर्स नजर आए. हर कोई अपने साथी क्रिकेटर के इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने से दुखी नजर आया. अंतिम यात्रा में रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी, राशिद खान समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:- आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! 7 बजे नहीं… इस समय पर शुरू होगा ENG vs IND चौथा T20I मैच, जानें पूरी डिटेल्स

---विज्ञापन---

First published on: Jul 09, 2026 09:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola