आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! 7 बजे नहीं… इस समय पर शुरू होगा ENG vs IND चौथा T20I मैच, जानें पूरी डिटेल्स

ENG vs IND Match Timing: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का चौथा T20I मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा. टी20 सीरीज के मैच अलग-अलग समय पर शुरू हुए हैं. आइए जानते हैं कि चौथा T20I कब शुरू होगा.

Rohit Sharma (36)
1 / 6

ENG vs IND Match Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा T20I मैच ब्रिस्टल में खेला जाने वाला है. इंग्लैंड इस श्रृंखला में 2-0 से आगे है और टीम इंडिया के पास सीरीज बचाने का यह आखिरी मौका है. श्रेयस अय्यर भी अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी के लिए पिछले दो मैच अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन अब वो मैदान पर उतरकर धमाल मचाना चाहेंगे. इंग्लैंड का टाइम जोन अलग है, इसी वजह से मैच टाइमिंग में लगातार बदलाव होता आया है. आइए जानते हैं कि चौथा T20I कब शुरू होगा. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

कब शुरू होगा चौथा T20I मैच?

कब शुरू होगा चौथा T20I मैच?2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा T20I मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा और लोकल समय अनुसार यह मैच शाम 5:30 बजे शुरू होगा. भारतीय समयानुसार फैंस चौथा T20I मुकाबला रात 10 बजे से लाइव देख पाएंगे. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ENG vs IND मैच?

कहां देख सकते हैं ENG vs IND मैच?3 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में लाइव आएगा. इसके अलावा फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. (Image: AI Generated)

श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश

श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश4 / 6

श्रेयस अय्यर का कप्तानी कार्यकाल अब तक निराशाजनक रहा है. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में उन्हें हार मिली. इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20I मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. दूसरे और तीसरे T20I मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

इंग्लैंड का स्क्वाड

इंग्लैंड का स्क्वाड5 / 6

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, साकिब महमूद, ल्यूक वुड. (Image: Twitter/X)

टीम इंडिया का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड6 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन