Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान लंबे समय के जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. 38 वर्षीय इस तेज गेंदबाज का ग्रेटर नोएडा में इलाज हो रहा है. शपूर को ‘हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) नाम की बीमारी हुई है. ये बहुत ही दुर्लभ और जानलेवा बीमारी है. जिसके कारण ही वो लंबे समय से हॉस्पिटल में एडमिट हैं. जहां पर उन्हें देखने के लिए अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी पहुंचे थे.
मोहम्मद शमी ने किया इमोशनल पोस्ट
शपूर जादरान को देखने के बाद मोहम्मद शमी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज भारत में ग्रेटर नोएडा में राशिद खान के साथ हम अपने प्यारे भाई शपूर जान से मिले. उसी लंबे कद वाले, जोशीले और मजबूत दिल वाले शपूर को, जिसकी हमने हमेशा क्रिकेट के मैदान पर बहादुरी से लड़ते हुए तारीफ की है. अस्पताल के बिस्तर पर लेटा देखना सचमुच दिल तोड़ने वाला था. ऊपर वाला अपनी असीम दया और आशीर्वाद से उन्हें शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ करे और वे जल्द ही स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अपने प्रिय परिवार, मित्रों और समर्थकों से मिलें, आमीन.’ इसके साथ ही उन्होंने 3 तस्वीरें भी पोस्ट की है. मोहम्मद नबी और राशिद खान ने इसके साथ ही डॉक्टर से भी बात की.
ये भी पढ़ें: 1 ओवर 13 गेंद…भारत के इस गेंदबाज के नाम दर्ज है शर्मनाक रिकॉर्ड, नाम सुन उड़ जाएंगे होश!
आईपीएल के बीच पहुंचे राशिद खान
स्टार ऑलराउंडर राशिद खान मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. फिलहाल गुजरात की टीम प्लेऑफ के बहुत ही करीब नजर आ रही है. टीम को बीच में छोड़कर राशिद खान दिल्ली एनसीआर में पहुंचे थे. अब राशिद खान इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे. जिससे वो अपनी टीम को दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बना सके. वहीं मोहम्मद नबी इस सीजन में बिके नहीं है. जिसके कारण ही वो खेलते हुए नहीं नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: PBKS vs MI: आज नहीं हुआ IPL 2026 का मैच, तो पंजाब किंग्स की ‘लॉटरी’ लगना तय! बारिश बिगाड़ेगी इन 3 टीमों का समीकरण
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
19 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines