हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy: 21 साल के बल्लेबाज ने मचा दी सनसनी, डबल सेंचुरी से महज इतने रन दूर

विज्ञापन
ranji trophy dhruv Jurel

नई दिल्ली: भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में कई क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार से उत्तर प्रदेश और नागालैंड के बीच शुरू हुए मुकाबले में यूपी के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने तबाही मचा दी। 21 साल के इस बल्लेबाज ने अपने बल्ले से ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया कि सब दंग रह गए।

ताबड़तोड़ ठोक डाले 194 रन 

पहले दिन ओपनिंग करने उतरे ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 276 गेंदों में 20 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 194 रन ठोक डाले। ध्रुव अपनी डबल सेंचुरी से महज 6 रन दूर हैं। खास बात यह है कि ध्रुव के फर्स्ट क्लास करियर की ये पहली सेंचुरी थी। वह इससे पहले 5 मैचों की 7 ईनिंग में 158 रन जड़ चुके थे जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे।

और पढ़िए – IND W vs AUS W: T20 सीरीज में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया की इन बल्लेबाजों ने मचाया तूफान

विज्ञापन

रह चुके हैं अंडर 19 टीम के उप-कप्तान 

अब ध्रुव डबल सेंचुरी के करीब पहुंचकर चर्चा में हैं। आगरा उत्तर प्रदेश में जन्मा ये बल्लेबाज इंडिया के लिए अंडर 19 खेल चुका है। वह अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के उप-कप्तान भी रह चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल उन्हें आईपीएल के लिए चुना था, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

और पढ़िए – ‘केले की दुकान लगाओ… अंडे बेचो जाके..’ भारतीय खिलाड़ियों को कपिल देव ने दी अजीबोगरीब सलाह, देखें वीडियो

माधव कौशिक ने ठोकी शानदार सेंचुरी 

मैच की बात की जाए तो ध्रुव के साथ माधव कौशिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 172 गेंदों में 10 चौके-एक छक्का ठोक 107 रन बनाए। कप्तान करण शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह 58 रन बनाकर नाबाद हैं। यूपी ने पहले दिन 90 ओवर में 3 विकेट खोकर 400 रन ठोके।

विज्ञापन

बनना चाहते हैं अगला एमएस धोनी 

ध्रुव जुरेल 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। वह भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तरह बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola