हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy: किसी की अंगुली टूटी, किसी को हेलमेट में लगी बॉल, बल्लेबाजों के लिए काल बनी ये पिच

विज्ञापन
ranji trophy punjab vs railways

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2022 के बीच क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। पंजाब और रेलवे के बीच दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है, लेकिन खेल के दूसरे दिन पिच इतनी खतरनाक बन गई कि मैच ही रद्द करना पड़ गया। पिच को खेल के लिए ‘अनुपयुक्त और खतरनाक’ करार दिए जाने के बाद इसे रद्द करना पड़ा। जिस पिच पर ये मैच चल रहा था, उसके बगल में एक पिच पर नया मैच खेला जाना तय है और यह अब दो दिन का होगा। पंजाब अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 18 रन बनाकर 30 रन से आगे था।

और पढ़िए – IPL 2023: फैंस के लिए खुशखबरी! पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे Ben Stokes, Cameron Green और सैम करन समेत ये स्टार खिलाड़ी!

पहले दिन से खेलने के लिए फिट नहीं थी पिच

पिच के बारे में मैदानी अंपायर राजीव गोदारा और के मदनगोपाल ने रेफरी योराज सिंह से बात की, उसके बाद पंजाब के मनदीप सिंह और रेलवे के कप्तान कर्ण शर्मा के साथ चर्चा की गई। रेलवे के मुख्य कोच निखिल दोरू ने माना कि पिच खेलने के लायक नहीं थी। हालांकि उन्होंने देखा कि रेलवे अच्छी स्थिति में था, लेकिन अब मैच नए सिरे से शुरू होने के साथ यह ड्रॉ में समाप्त हो सकता है। क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि पिच पहले दिन से खेलने के लिए फिट नहीं थी।” “हमारे बल्लेबाज चोटिल हो गए। अरिंदम घोष घायल हो गए, उनकी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs BAN: Cheteshwar Pujara ने डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे, कोहली, सचिन और द्रविड़ के इस खास क्लब में हुए शामिल

उम्मीद से ज्यादा उछल रही थीं बॉल 

उन्होंने कहा, “उछाल असमान थी। कुछ गेंदें उम्मीद से ज्यादा उछल रही थीं…गेंद हेलमेट पर लगी, ग्लव्स पर लगी।” “आज तीसरी पारी थी, मैं मानता हूं कि पिच खतरनाक थी, लेकिन कल भी यह खतरनाक थी। अब नया मैच होगा, नया टॉस होगा, सब कुछ नया होगा।” अंपायर और अधिकारी फैसला लेने से पहले कल के मैच के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पिच का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा- “हम नहीं जानते कि नई पिच कल कैसा व्यवहार करेगी। अगर वह भी ऐसा ही व्यवहार करता है, तो वे मैच छोड़ देंगे।”

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola