---विज्ञापन---

क्रिकेट

Ranji Trophy: संजू सैमसन ने अपनी फोटो के सामने मचाई तबाही, ठोक डाले इतने रन

नई दिल्ली: केरल के बल्लेबाज संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज में शामिल किया गया है। जब टीम इंडिया का अनाउंसमेंट किया गया तब संजू रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अगले दिन की रणनीति बना रहे होंगे। जी हां, जब संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया तब वह रणजी […]

नई दिल्ली: केरल के बल्लेबाज संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज में शामिल किया गया है। जब टीम इंडिया का अनाउंसमेंट किया गया तब संजू रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अगले दिन की रणनीति बना रहे होंगे। जी हां, जब संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया तब वह रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलकर आए थे। बुधवार को छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरे दिन के मुकाबले में संजू सैमसन ने एक बार फिर तबाही मचा दी। उन्होंने केरल की पहली पारी में तीन चौके-तीन छक्के ठोक 46 रन जड़े।

खास वेन्यू पर खेल रहे हैं संजू सैमसन

खास बात यह है कि संजू सैमसन ये मुकाबला बेहद खास वेन्यू पर खेल रहे हैं। सेंट जेवियर कॉलेज थुंबा तमिलनाडु के ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में संजू सैमसन ने दीवार पर बनी अपनी फोटो के सामने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। संजू ने इसी मैदान पर तीन साल पहले शानदार शतक जड़कर केरल के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िएबल्लेबाज ने मारा 98 मीटर का छक्का, अगली ही गेंद पर बॉलर ने इस तरह लिया बदला, देखें Video

---विज्ञापन---

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा गांव के एक कॉलेज की कलाकृतियों में संजू को नीली जर्सी में दिखाया गया है, जिस पर “सुपर सैमसन लिखा है।” उनकी तस्वीर के आगे उन्हें बल्लेबाजी करता देख फैंस काफी खुश हो गए। राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही उनका फोटो ट्वीट किया था। एक फैन ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि वे अपने ‘चेट्टा’ (बिग ब्रदर) के साथ खड़े रहेंगे।

और पढ़िएICC Womens T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमन की टीम में इस खतरनाक बॉलर की वापसी

---विज्ञापन---

जलज सक्सेना की शानदार गेंदबाजी

बहरहाल, मैच की बात करें तो छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन जड़े तो वहीं केरल ने पहली ईनिंग में 311 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर छत्तीसगढ़ के दो विकेट महज 10 रन पर गिर गए हैं। फिलहाल केरल की स्थिति मजबूत दिख रही है। केरल के गेंदबाज जलज सक्सेना ने पहली ईनिंग में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए तो वहीं वैशाख चंद्रन और सचिन बेबी ने दो-दो विकेट निकाले। जलज सक्सेना और वैशाख चंद्रन ने दूसरी पारी में भी एक-एक विकेट निकाला है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 28, 2022 09:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola