नई दिल्ली: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और गोवा की ओर से रणजी खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से दंग कर दिया है। राजस्थान के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में अर्जुन ने पहले सेंचुरी ठोक एलीट लिस्ट में शामिल हुए तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने गेंदबाजी में कहर बरपा दिया।
चटका डाले 3 विकेट
अर्जुन ने राजस्थान के खिलाफ 23.1 ओवर में 104 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने महिपाल लोमरोर को 63, सलमान खान को 40 और अनिकेत चौधरी को 38 रन पर पवेलियन भेजा। गोवा के गेंदबाज मोहित रेडकर ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। 47 ओवर में 113 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हालांकि चौथे दिन दूसरे सेशन में ये मैच ड्रॉ हो गया। गोवा ने 547 रन बनाकर पारी घोषित की थी। अर्जुन ने आईपीएल से पहले अपने प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को गदगद कर दिया है। वह संभवतया रणजी ट्रॉफी में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सेंचुरी के साथ तीन विकेट चटकाए हैं।
और पढ़िए – PAK vs ENG: मैदान पर उतरते ही 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देगा ये खिलाड़ी
https://twitter.com/Cric_GRH/status/1603057187139772416?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1603057187139772416%7Ctwgr%5E7fd1102ce0fe5fea4ad047d6000485dd34c2eaf7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Franji-trophy-sachin-tendulkar-reaction-on-arjun-tendulkar-debut-century-revealed-conversation-before-match%2F109675%2F
आईपीएल में डेब्यू तय
अर्जुन के रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन के बाद अगले साल होने वाले आईपीएल में डेब्यू तय माना जा रहा है। अर्जुन को इस बार मुंबई ने रिटेन प्लेयर्स में शामिल किया है। पिछले दो साल से उन्हें स्क्वाड में रखा जाता रहा है, लेकिन अब तक वे डेब्यू नहीं कर पाए हैं। हो सकता है उन पर सेलिब्रिटी किड होने का दबाव हो, लेकिन अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से चकित कर डेब्यू की तैयारी कर ली है।
और पढ़िए – IND vs BAN: क्या बांग्लादेश बना सकता है 513 रन? कुलदीप यादव के जवाब ने लूट ली महफिल
https://twitter.com/K__R__Prabin__/status/1603389884726935554?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1603389884726935554%7Ctwgr%5E7fd1102ce0fe5fea4ad047d6000485dd34c2eaf7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Franji-trophy-sachin-tendulkar-reaction-on-arjun-tendulkar-debut-century-revealed-conversation-before-match%2F109675%2F
पिता सचिन तेंदुलकर ने दिया ये बयान
अर्जुन के प्रदर्शन पर सचिन तेंदुलकर का बयान भी आ चुका है। उन्होंने सेंचुरी से पहले अर्जुन से बात की थी। सचिन ने कहा- मैंने उसे शतक जमाने को कहा था। सचिन ने एक सवाल के जवाब में ये भी कहा कि उसे क्रिकेट से प्यार करने देना चाहिए। उसे मौके मिलने चाहिए। मैंने कभी अपने पेरेंट्स से प्रैशर नहीं झेला, तो ऐसे में उसे भी उस दबाव में रखना सही नहीं होगा। मेरे ऊपर अति उम्मीदों का दबाव नहीं था। मैं भी अपने बेटे से यही चाहता हूं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
23 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
25 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
50 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines