नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी में दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे और गोवा के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने रणजी डेब्यू में शानदार शतक ठोक डाला था। साथ ही गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा था। अब अर्जुन ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की है।
अर्जुन तेंदुलकर ने चटकाए 2 विकेट
कर्नाटक के खिलाफ चल रहे मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने 26.2 ओवर में 79 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने तूफान मचा रहे ओपनर रविकुमार समर्थ को 140 और शुभांग हेगड़े को 39 रन पर पवेलियन भेजा। अर्जुन ने 4 मेडन ओवर फेंके। गोवा के गेंदबाज दर्शन मिसाल ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य गर्ग और सिद्धार्थ लाड को एक-एक विकेट मिला। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 603 रन बनाए और पारी घोषित की। मनीष पांडे ने शानदार डबल सेंचुरी ठोक सुर्खियां बटोरीं।
और पढ़िए –PAK vs NZ: कोई नहीं है टक्कर में…केन विलियमसन ने सेंचुरी ठोक बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कर सकते हैं आईपीएल डेब्यू
आईपीएल से पहले अर्जुन तेंदुलकर बेहतरीन लय में हैं। उम्मीद की जा रही है कि गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस डेब्यू का मौका दे सकती है। पिछले दो सीजन से वे टीम के साथ हैं, लेकिन अब तक उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला है।
पिछले 10 मैचों में चटका चुके हैं 13 विकेट
अर्जुन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से लेकर विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी में उन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन किया है। पिछले 10 मैचों की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा के लिए 13 विकेट चटकाए हैं। जबकि बल्लेबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 120 रन ठोक सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि सचिन तेंदुलकर अपने बेटे पर स्टार किड होने का दबाव नहीं डालना चाहते। हाल ही तेंदुलकर ने बयान देते हुए कहा था कि उसे सामान्य खिलाड़ी की तरह अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए। हमें उससे अतिउम्मीदें नहीं रखनी चाहिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines