Ranji Trophy 2025-26 Final, Karnataka vs Jammu and Kashmir: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में जम्मू और कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है. जहां पर 2 दिन का खेल खत्म होने के बाद जम्मू और कश्मीर की टीम मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही है. मैच के दूसरे दिन जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने शर्मनाक हरकत कर दी है. जिसके कारण ही अब बीसीसीआई ने उनके ऊपर बड़ा जुर्माना लगाया है.
जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर BCCI ने लिया एक्शन
फाइनल मुकाबले के पहले दिन जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए थे. दूसरे दिन फिट होने के बाद वह मैदान पर उतरे. बल्लेबाजी के दौरान उनकी कर्नाटक के खिलाड़ी अविनाश केवी के साथ बहस हो गई. जिसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट अविनाश के हेलमेट से लड़ा दिया. जिसके बाद ये विवाद बहुत ही बड़ा हो गया. अंपायरों को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा. मयंक अग्रवाल इस घटना की वजह से बहुत ज्यादा नाराज हो गए. मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने पारस डोगरा के खिलाफ एक्शन लेते हुए 50 प्रतिशत मैच फीस काट लिया गया है. अगर वो ऐसी घटना दोबारा दोहराते हैं, तो उनको बैन भी किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: KAR vs JK: कर्नाटक के गेंदबाजों ने किया निराश, जम्मू और कश्मीर की टीम मजबूत स्थिति में पहुंची
दूसरे दिन मैच में आगे निकली जम्मू और कश्मीर
शुभम पुंडीर के 121 रनों की वजह से मैच में कश्मीर को मजबूती मिली. कप्तान पारस डोगरा 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब्दुल समद भी आज 61 रन पर ही पवेलियन लौटे. कन्हैया वधावन ने भी दूसरे दिन 70 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 527 रन बनाए हैं. साहिल लोटरा 57 रन बनाकर अभी भी खेल रहे हैं. वहीं आबिद मुश्ताक भी 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. कर्नाटक के लिए कृष्णा ने 3 विकेट अपने नाम किए. मैच में फिलहाल कर्नाटक की टीम बहुत ज्यादा पिछड़ गई है.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बीच ये खिलाड़ी बना नंबर 1 ऑलराउंडर, सैम अयूब को पीछे छोड़ हासिल किया मुकाम
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
29 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
49 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines