Ranji Trophy: रणजी मैचों में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल रही है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक बल्लेबाज ने झारखंड के खिलाफ हाहाकार मचा दिया। इस बल्लेबाज ने शानदार पारी खेलकर चयनकर्ताओं को एक बार फिर मैसेज दिया है। यह बल्लेबाजी कोई और नहीं बल्कि देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमा दिया।
पडिक्कल ने बनाया शतक
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-C में खेले गए मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। पडिक्कल ने 175 गेंदों में 114 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 5 जबरदस्त छक्के और 7 शानदार चौके लगाए। अपनी इस पारी के दम पर उन्होंने कर्नाटक को मैच में 9 विकेट से सानदार जीत भी दिलाई।
और पढ़िए – भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देखें लाइव
10 गेंदों में 50 रन
खास बात यह है कि पडिक्कल ने 114 रनों की पारी में 58 रन चौके और छक्कों से बनाए, ऐसे में अगर बल्लेबाजी के दौरान उनकी गेंद के हिसाब रन बनाने का आंकड़ा देखा जाए तो पडिक्कल महज 12 गेंदों में ही 58 रन बना लिए, जिसमें पचास का आंकड़ा देखा जाए तो देवदत्त पडिक्कल ने महज 10 गेंदों में ही 50 रन बना दिए। उन्होंने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की।
विराट के साथ ओपन कर चुके हैं पडिक्कल
बता दें कि देवदत्त पडिक्कल शानदार बल्लेबाज हैं, आईपीएल में उन्होंने RCB के लिए भी लंबा खेला है, जहां पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए RCB के लिए शानदार पारियां खेली है। हालांकि बाद में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। रॉयल्स के लिए खेलते हुए पडिक्कल को ओपनिंग में कम मौके मिले, लेकिन उन्होंने RR के लिए भी शानदार बैटिंग की है। पडिक्कल के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 46 इनिंग्स में 1260 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक भी शामिल हैं।
और पढ़िए – Ravindra Jadeja का हाहाकार, चटका डाले 7 विकेट, घातक गेंदों से उड़ाईं गिल्लियां, देखें वीडियो
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया में भी शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल दो ही मैच खेले हैं, जिसमें पडिक्कल ने 38 रन रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 29 रन रहा। फिलहाल वह टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने एक बार फिर टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
10 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
29 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines