IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देखें लाइव
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming
IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन रांची में किया जाएगा। वनडे में क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया अब टी20 में कीवीओं को धूल चटाना चाहेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में है। टी20 की टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया है। ये मैच भारतीयसमयानुसार शाम को 7 बजे शुरू होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक रांची का मौसाम साफ रहेगा। शुक्रवार को आसमान खुला रहेगा। यहां पर दिन में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रात के वक्त इसमें गिरावट दर्ज होगी और पारा लुढ़क कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। पूरे दिन और मैच के दौरान रांची में बारिश होने के कोई आसार नहीं है। यानी की मैच के दौरान कोई रुकावट नहीं होगी।
रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम भारत के बाकी के मैदानों से अलग है। यह स्टेडियम कुछ बड़ा है। ऐसे पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती है और रन भी खूब बनते हैं। रांची में इससे पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। साल 2016 में यहां पर हुए टी20 मुकाबले में 196 रन बने थे। उसके बाद पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक बार 118 और एक बार 196 रन बनाए।
डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर मैच का प्रसारण फ्री में देखा जा सकता है. इसके अलावा स्टार स्पोर्टस नेटवर्क के चैनलों पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
डीडी स्पोर्ट्स की मोबाइल एप पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच देखा जा सकता है. इसके अलावा डिजनी हॉटस्टार पर भी मैच उपलब्ध रहेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: