Ranji Trophy 2026/27: रणजी ट्रॉफी में अभी तक बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है. युवा खिलाड़ियों ने अपनी बैटिंग से खूब दिल जीता है. मिजोरम के चिन्मय सुतार भी छा गए हैं. उन्होंने अब भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा दिया है. उन्हें आगे जाकर मौका मिल सकता है. चिन्मय 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर चर्चा में आए थे. इसके बाद से उनका बल्ला शांत नहीं हुआ है. लगातार वो रन बना रहे हैं. आलम ये है कि उन्होंने 6 पारियों में ही 834 रन ठोक दिए हैं. गेंदबाजों के लिए वो काल बने हुए हैं. इसके जरिए उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.
चिन्मय सुतार का जलवा कायम
चिन्मय सुतार ने मिजोरम के लिए खेलते हुए 6 पारियों में 834 रन बना दिए हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वो शुरुआती छह पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के बशीर शाह के नाम था. उन्होंने 831 रन बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. मौजूदा रणजी ट्रॉफी सत्र में मणिपुर के खिलाफ पहली बार मैदान पर चिन्मय उतरे थे. उन्होंने 35 और 99 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन ठोके. वहां से वो लाइमलाइट में आए. मेघालय के खिलाफ भी उन्होंने 125 रन बनाए. अब अरुणाचल के खिलाफ उन्होंने शतक जमाकर अपना जलवा दिखाया है.
इस सीजन चिन्मय की औसत 208.50 की रही है. चिन्मय ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है. इसके अलावा शुरुआती पांच फर्स्ट क्लास मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी चिन्मय बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 103 साल पहले पोंसफोर्ड ने साल 1921 से 1923 के दौरान अपनी शुरुआती पांच पारियों में 724 रन बनाए थे. भारतीय बल्लेबाज अब उनसे आगे निकल गए हैं.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का ‘WWE अवतार’, जॉन सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया, वायरल हुआ वीडियो
चिन्मय सुतार ने बनाए 400 रन
चिन्मय सुतार ने हाल ही में 400 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया था. उन्होंने नगालैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. चिन्मय ने 517 गेंदों पर नाबाद 400 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 46 चौके और 7 छक्के जड़े. उनसे पहले रणजी ट्रॉफी में 400 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा केवल भाऊसाहेब निंबालकर ने किया था. निंबालकर ने 1948-49 में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन जड़े थे.
ये भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव, रेस में सबसे आगे
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
18 mins agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
28 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
1 hr agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
1 hr agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
3 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
4 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines