Who Is Chinmay Sutar: Ranji Trophy 2026-27 में चिन्मय सुतार ने इतिहास रच दिया है. वो 400 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. चिन्मय ने मिजोरम से खेलते हुए नागालैंड के खिलाफ ऐतिहासिक कारनामा किया. उन्होंने अपनी पारी में 517 गेंदों का सामना किया. चिन्मय ने 46 चौके और 7 सिक्स लगाए. वो 400 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने मिजोरम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. टीम ने 9 विकेट पर 581 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. चिन्मय छा गए हैं क्योंकि उन्होंने बल्ले से कोहराम मचा दिया है.
कौन हैं चिन्मय सुतार?
चिन्मय सुतार का जन्म मुंबई में हुआ है. वो पांच साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं. उनके पिता का नाम राजेश सुतार है. वो भी काफी प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं. उन्होंने मुंबई से कई बड़ी पारियां खेली और मौजूदा समय में कोच की भूमिका निभा रहे हैं. बहुत कम लोगों को पता होगा कि राजेश सुतार ने 1998 में सचिन तेंदुलकर के साथ ओपनिंग की थी. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में हुए इस मुकाबले में मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. राजेश सुतार ने ही अपने बेटे को शुरुआत में ट्रेनिंग दी. आपको बता दें कि चिन्मय इस साल की शुरुआत तक मुंबई टीम का हिस्सा थे. उन्होंने मौजूदा सीजन से पहले ही मिजोरम से क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया.
चिन्मय सुतार को अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा. वो 15 साल की उम्र में टीबी की चपेट में आ गए थे. ये बीमारी इतनी खतरनाक थी कि उन्हें एक साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर होना पड़ा था. इस वजह से वो थोड़ा मानसिक तौर पर परेशानी में भी आ गए थे. हालांकि उन्होंने बिल्कुल भी हिम्मत नहीं हारी. चिन्मय ने बीमारी को मात देकर दोबारा क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा. आज रणजी में नाबाद 400 रन बनाकर वो पूरी दुनिया में छा गए हैं. चिन्मय ने भारत अंडर 23 इमर्जिंग टीम में जगह बनाकर भी बड़ा कारनामा किया था. वो 2021-22 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम का हिस्सा भी रहे थे. अब मिजोरम से खेलते हुए उन्हें तगड़ी सफलता मिली है.
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: 22 साल के मनवंत कुमार ने काटा गदर, नंबर-9 पर आकर ठोके 135 रन, ऐतिहासिक पारी से टीम को संभाला
पहले मैच में भी खेली बड़ी पारी
हाल ही में चिन्मय सुतार ने मिजोरम के लिए 11 से 14 अक्टूबर तक खेले गए मणिपुर के मैच में डेब्यू किया था. उन्होंने 35 व 99 रन की पारियां खेली थी. वो दूसरी पार में शतक से चूक गए थे. हालांकि इसकी पूरी कमी उन्होंने उन्होंने नागालैंड के खिलाफ मैच में 400 रन बनाकर कर दी है. आपको बता दें इससे पहले आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में 400 प्लस रन का भाऊसाहेब निंबालकर ने बनाया था. उन्होंने 1948-49 के रणजी सीजन में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर कर रणजी ट्रॉफी खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर ने दी मैनेजमेंट को खास सलाह
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
7 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
8 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
9 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines