Rinku Singh Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में रिंकू सिंह का बल्ला खूब बोल रहा है. वो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. लगातार दूसरा शतक उन्होंने मार दिया है. यूपी की तरफ से खेलते हुए गोवा खे खिलाफ पहली पारी में उन्होंने सेंचुरी लगाई. यूपी का अन्य कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया. रिंकू ने गोवा के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अपनी स्किल दिखाई. उन्होंने चौका लगाकर शतक पूरा किया. रिंकू का ये प्रथम श्रेणी करियर का कुल 10वां शतक साबित हुआ. रिंकू ने बिहार के खिलाफ पिछले मैच में अपनी इकलौती पारी में 112 रन जड़े थे.
रिंकू सिंह ने टीम को संभाला
गोवा के खिलाफ पहली पारी में यूपी के बल्लेबाजों ने बहुत निराश किया. अभिषेक गोस्वामी शुरुआत में ही पांच रन बनाकर आउट हो गए. माधव कौशिक ने 45 रनों की पारी खेली. तीसरे नंबर पर आए कप्तान आर्यन जुयाल भी फ्लॉप रहे. वो 14 रन ही बना पाए. करन शर्मा तो शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. वहीं एक छोर रिंकू सिंह ने संभाला था. उन्हें गोवा के गेंदबाजों को खेलने में कोई दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने 155 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 100 रन की पारी में 10 चौके और 2 सिक्स लगाए. रिंकू का 100 रन के बाद भी बेखौफ अंदाज जारी है. वो पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर को अकेले ही आगे बढ़ा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘बुमराह को ब्रेक तो शमी के साथ भेदभाव क्यों?’, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
कैसा है रिंकू सिंह का प्रथम श्रेणी करियर?
रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं. उन्होंने 2016 में हैदराबाद क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी. वो अब तक 55 मैचों की 78 पारियों में 3900 से अधिक रन जड़ चुके हैं. उनके नाम 11 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं. रिंकू का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 163 रनों का रहा है.
पहले मैच में भी लगाया था शतक
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ पहले मैच में भी शानदार शतक लगाया था. उन्होंने आठ चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 112 रनों की शानदार पारी खेली थी. उनके अलावा यूपी की तरफ से कौशिक ने सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 150 रन बनाए थे. इन दोनों के दमदार शतक की वजह से यूपी ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलिट ग्रुप-ए के मुकाबले में बिहार को पारी और 267 रनों से बुरी तरह हरा दिया था.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज क्रिकेट में तंगी का असर, भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कोच ने मांगी आर्थिक मदद
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
2 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
2 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
3 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
4 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
5 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
5 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines