हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या, दोहरा शतक लगाने का टूटा सपना

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने गुजरात के खिलाफ पहली पारी में 199 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि वो एक रन से दोहरा शतक लगाने से चूक गए. आउट होने के बाद प्रियांश काफी निराश दिखे.

विज्ञापन
प्रियांश आर्या दोहरे शतक से चूके (Photo: X)

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एक मुकाबले में दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने से चूक गए है. सिर्फ एक रन से वो बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए. एक रन उन्हें बहुत चुभने वाला है. उन्होंने बहुत मेहनत से बेहतरीन शतकीय पारी खेली. अगर वो दोहरा शतक लगा देते तो और मजा आ जाता है. एक अच्छी बात ये रही कि उनकी इस पारी बदौलत दिल्ली मजबूत स्थिति में पहुंच गई है.

प्रियांश आर्या की शानदार बल्लेबाजी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली और गुजरात के बीच पालम में खेला जा रहा है. पहला दिन पूरी तरह से प्रियांश आर्या के नाम रहा. उन्होंने अपनी ऐतिहासिक पारी से सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट्स लगाए. प्रियांश ने काफी तेजी से रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 220 गेंदों पर 199 रनों की पारी खेली. उन्होंने 24 चौके और 6 सिक्स अपनी पारी में लगाए. सबसे बड़ी बात है कि उनका स्ट्राइक रेट 90 से ऊपर का रहा. उनके स्ट्राइक से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने किस अंदाज में बल्लेबाजी की. गुजरात का कोई भी गेंदबाज उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं कर पाया.

प्रियांश ने 125 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर की पहले सेंचुरी बनाई. उन्होंने अपने तीसरे मैच में ही ये कारनामा किया. वो अगर एक रन बना लेते तो उनकी पारी और शानदार हो जाती. 199 के स्कोर पर मानस हिंगराजिया की गेंद पर वो बोल्ड हो गए. आउट होने के बाद प्रियांश काफी निराश दिखे. हालांकि उन्होंने दिल्ली को एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ा दिया है. पहले दिन दिल्ली की टीम ने 84 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह की रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त बैटिंग, बैक टू बैक शतक लगाकर टीम को संभाला

आयुष बडोनी ने भी लगाया शतक

दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने भी अपनी पारी से सभी का दिल जीता. उन्होंने भी पहले दिन शानदार शतक लगाया. बडोनी ने भी मैदान के चारों तक शानदार शॉट्स लगाए. वो 115 रन बनाकर नाबाद हैं. 149 गेंदों में अभी तक वो 11 चौके और 2 सिक्स मार चुके हैं. बडोनी और आर्या के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. आयुष के साथ सुमित माथुर नाबाद हैं. दूसरे दिन आयुष एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. आर्या दोहरे शतक से चूक गए हैं लेकिन आयुष बड़ा कारनामा कर सकते हैं. वैसे मुकाबले के पहले दिन ही दिल्ली ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘बुमराह को ब्रेक तो शमी के साथ भेदभाव क्यों?’, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola