हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी का धमाका, गुजरात के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, ठोका टीम इंडिया के लिए दावा

Ayush Badoni Scored Double Century: आयुष बदोनी ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दोहरा शतक जड़ा. गुजरात के खिलाफ उन्होंने 88.21 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 200 का आंकड़ा पार किया और टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी.

विज्ञापन
आयुष बदोनी ने गुजरात के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगा दिया (Image: ANI)

Ayush Badoni Scored Double Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली के लिए कप्तान आयुष बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. गुजरात के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में आयुष ने दोहरा शतक जड़ दिया है. दिल्ली के प्रियांश आर्या इसी मैच में दोहरे शतक से चूक गए थे. वह 199 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे थे, लेकिन आयुष बदोनी ने यह गलती नहीं की. उन्होंने मैच के दूसरे दिन डबल सेंचुरी जड़कर टीम को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया.

आयुष बदोनी ने जड़ा दोहरा शतक

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला हो रहा है. दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और प्रियांश आर्या की पारी की वजह से वह अच्छी स्थिति में आ गई. आयुष बदोनी ने भी उनका भरपूर साथ दिया. आयुष ने तेज गति से बल्लेबाजी की और 113 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके बाद भी आयुष का बल्ला नहीं थमा और उन्होंने रन बनाना जारी रखा.

आयुष बदोनी ने 233 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया. आयुष ने इसके बाद भी बड़े शॉट्स खेलने पर फोकस किया. तालमेल की कमी के कारण वह 118वें ओवर में रन आउट हो गए. उनकी 246 गेंदों में 217 रनों की पारी का समापन हो गया है. आयुष ने 88.21 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 20 चौके एवं 2 छक्के जड़े.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विराट नंबर-1, बाबर टॉप-5 की दहलीज पर… कौन हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा क्रिकेटर्स? देखें लिस्ट

आयुष ने ठोकी टीम इंडिया में जगह बनाने की दावेदारी

आयुष बदोनी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, जिस वजह से उन्होंने भारतीय वनडे टीम में जगह भी बना ली थी. उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, लेकिन यह साफ हो गया था कि टीम मैनेजमेंट उन्हें लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी के एक विकल्प के रूप में देख रही है. आयुष विकेटकीपिंग करते हैं और बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर का चोट से पुराना नाता है. श्रीलंका के खिलाफ पिछले सीजन में सुंदर की गैरमौजूदगी में सारांश जैन को खेलने का मौका मिला था. हालांकि, सारांश अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. अब अगर सुंदर फ्यूचर में चोटिल होते हैं, तो भारतीय टेस्ट टीम में आयुष बदोनी की जगह बन सकती है.

बता दें कि आयुष ने अब तक 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 54.02 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1999 रन बनाए हैं. उनके नाम 4 शतक और 11 अर्धशतक हैं. उन्होंने 25 मैचों में 28 विकेट झटके हैं. आयुष ने अब तक 2 फाइव विकेट हॉल भी अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड T20I सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा खेलने का मौका? कप्तान अय्यर पहले ही दे चुके हैं हिंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola