साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले यशस्वी जायसवाल ने मचाया तहलका, धुआंधार शतक जड़कर गेंदबाजों को दी चेतावनी 

Ranji Trophy 2025-26, Rajasthan vs Mumbai: भारतीय टीम के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने का फैसला किया. जहां पर उन्होंने राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन करके अपनी लय जारी रखी है. दूसरी पारी में शतक जड़कर जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को चेतावनी दी है.

yashasvi jaiswal

yashasvi jaiswal

Ranji Trophy 2025-26, Rajasthan vs Mumbai: टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जायसवाल मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहे हैं. जहां पर उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में बल्ले से खलबली मचा दी है. इस मैच में धुआंधार शतक जड़ने वाले जायसवाल ने सीरीज से पहले अफ्रीकी गेंदबाजों को चेतावनी दी है. 

विज्ञापन

दोनों पारियों में चमके यशस्वी जायसवाल 

भारतीय टीम 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में राजस्थान के खिलाफ कमाल कर दिया. पहली पारी में जायसवाल ने 97 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. जिसके बाद दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक जायसवाल ने 168 गेंदों में 148 रन बना लिए हैं. जिसमें 18 चौके शामिल हैं. जायसवाल इस फॉर्म को अब अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में भी शानदार शतकीय पारी खेली थी. यशस्वी टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे आर अश्विन, लगा 2.45 करोड़ का तगड़ा झटका! कारण आया सामने

मैच में पीछे रह गई मुंबई क्रिकेट टीम 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई क्रिकेट टीम सिर्फ 254 रन ही बना सकी. जवाब में राजस्थान की टीम ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 617 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. दीपक हुड्डा ने 248 रन बनाए तो वहीं कार्तिक शर्मा ने भी 139 रन बना डाले. दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं. हालांकि अभी भी वो राजस्थान से 119 रन पीछे हैं. यशस्वी ने अपनी इस धमाकेदार पारी के बदौलत मुंबई को पारी की हार से बचा लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ