---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ranji Trophy: बिहार की टीम बनी बवाल का अड्डा, सचिव और अध्यक्ष के बीच विवाद; अधिकारी का फोड़ा सिर

Ranji Trophy 2024, Bihar Team Controversies: रणजी ट्रॉफी 2024 का आगाज होते ही पहले दिन बिहार क्रिकेट टीम बवाल का अड्डा बन गई। एक मैच के लिए बिहार की दो टीमें मैदान पर पहुंच गईं।

---खबर नीचे जारी है---

Ranji Trophy 2024, Bihar Team Controversies: रणजी ट्रॉफी 2024 का आगाज हो चुका है। 5 जनवरी से पहले राउंड के मुकाबलों की शुरुआत हुई। पहले दिन शुरू हुए मुकाबलों में से एक मैच था मुंबई और बिहार का। इस मैच में बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए बिहार की दो टीमें मैदान पर उतरीं। इसकी मुख्य वजह थी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी और कथित तौर पर निलंबित सचिव अमित कुमार के बीच विवाद।

बीसीए अधिकारी का सिर फोड़ा

यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक टीम के खिलाड़ियों ने बवाल खड़ा कर दिया और बीसीए के ओएसडी पर हमला भी हो गया। ओएसडी का सिर फटने की भी जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा है। अगर इस विवाद की बात करें तो 5 जनवरी को शुरू हुए मैच से एक दिन पहले ही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी प्रेस रिलीज जारी की थी और अमित कुमार को निलंबित सचिव बताया था। फिलहाल अंत में अध्यक्ष द्वारा चुनी गई टीम ही मैदान पर खेलने उतरी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

क्या था पूरा मामला?

बीसीए की रिलीज में लिखा गया,’रणजी मैच के लिए बीसीए से बर्खास्त किए जा चुके पूर्व सचिव अमित कुमार ने अपनी एक अलग टीम की घोषणा की है जो अवैध है।’ इसमें ये भी लिखा गया कि अमित कुमार और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार अवैध कार्यों में लिप्त होने के कारण पाटलीपुत्र (पटना) थाने में एफआईआर दर्ज है। इतना ही नहीं यह भी लिखा गया कि अमित कुमार खुद को सचिव बता कर लगातार लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए जो भी क्रिकेटर या क्रिकेट से जुड़े लोग अमित कुमार के साथ बीसीए के खिलाफ किसी गिविधि में पाए जाएंगे तो सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने किया रणजी डेब्यू, अब उम्र को बताया जा रहा फर्जी!

---खबर नीचे जारी है---

इस विवाद के चलते ही सचिव और अध्यक्ष ने अपनी-अपनी अलग-अलग टीमों को मुंबई के खिलाफ उतार दिया। जब स्टेडियम में दो टीमें पहुंची तो बवाल मचना लाजिमी था। फिर क्या विवाद खड़ा हो गया वो सबके सामने है। उसके बाद पुलिस की भी मैदान में एंट्री हो गई। अंत में अध्यक्ष की टीम मैदान पर उतरी। अध्यक्ष की टीम में भी एक कथित तौर पर 12 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम था। इसके बाद वैभव की उम्र को भी फर्जी बताया जाने लगा और इसके ऊपर एक नया विवाद खड़ा हो गया।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 06, 2024 04:57 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola