हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार, टीम इंडिया के लिए खेले हैं 33 मैच

Team India: भारतीय टीम के चयन समिति में बड़ा बदलाव होने वाला है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल अब खत्म हो चुका है. ऐसे में उनकी जगह लेने के लिए फिलहाल कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है.

विज्ञापन
Ramesh Powar बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले सिलेक्टर (Pic Credit- AI Generated)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हो गया. ऐसे में बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के लिए आवेदन मांगे थे. कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने इस जगह के लिए अपना आवेदन किया है. मीडिया के मुताबिक इस रोल के लिए पहले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम आगे चल रहा था. लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए अपना आवेदन ही नहीं भेजा है. ऐसे में अब पूर्व खिलाड़ी रमेश पोवार इस रेस में आगे निकल गए हैं. 

रमेश पोवार इस रेस में निकल सकते हैं आगे 

टीम इंडिया के नए सिलेक्टर के लिए फिलहाल आवेदन मांगे जा रहे थे. इस आवेदन के लिए रखी गई डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है. लेकिन इसमें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने अपना अप्लाई नहीं किया है. पहले पार्थिव पटेल का नाम चल रहा था. लेकिन उन्होंने आवेदन ही नहीं किया है. ऐसे में अब रेस में कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं है. अजीत अगरकर वेस्ट जोन के थे, ऐसे में उनकी जगह कोई इस जोन का ही खिलाड़ी ले सकता है. जिसके कारण ही रेस में रमेश पोवार का नाम आगे आ गया है. 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रमेश पोवार ने रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पद के लिए अपना आवेदन किया है. पूर्व ऑफ स्पिनर फिलहाल इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए लंबे समय तक बतौर हेड कोच काम किया है. ऐसे में बीसीसीआई उनके साथ पहले भी काम कर चुकी है. जिसके कारण ही बीसीसीआई उन्हें एक बार फिर से अपने साथ जोड़ सकती है. पिछली बार पोवार का कार्यकाल बहुत ही विवादित रहा था. 

विज्ञापन

कैसा रहा है रमेश पोवार का रिकॉर्ड?

ऑफ स्पिनर रमेश पोवार ने टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 19.66 की औसत से 6 विकेट हासिल किया है. पोवार का स्ट्राइक रेट 2.80 का रहा है. हालांकि इस दौरान उन्होंने 2 पारियों में सिर्फ 13 रन ही बनाए थे. पोवार ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 31 वनडे मैच खेला है. रमेश पोवार ने 35.02 की औसत से 34 विकेट अपने नाम किया था. रमेश की इकॉनमी रेट 4.65 की रही है. बल्लेबाजी में उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से 163 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें, वेस्टइंडीज के पास बड़ा मौका

विज्ञापन

आईपीएल में रमेश पोवार ने पंजाब किंग्स के लिए 2012 तक खेला है. हालांकि उनका रिकॉर्ड आईपीएल में अच्छा नहीं रहा था. इस बीच एक बात अब साफ हो गई है कि टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर के रूप में प्रज्ञान ओझा ही नजर आने वाले हैं. ओझा ने टीम इंडिया के लिए लगभग 24 टेस्ट मैच खेले हैं. ऐसे में रमेश पोवार उनकी चयन समिति का ही हिस्सा बनेंगे. पोवार के भविष्य का फैसला बीसीसीआई अगले कुछ दिनों में करने वाली है. 

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान की टीम है आगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola