विराट कोहली की RCB से करारी हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? अब क्या करेंगे कप्तान साहब

पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 93 रनों से हरा दिया और फाइनल का टिकट कटाया. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार की असली वजह बताई है.

Cricket News - 2026-05-27T001421.222
1 / 6

आईपीएल 2026 में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराया और फाइनल का टिकट कटा लिया. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 254 तक पहुंचाने में अहम किरदार प्ले किया. हार के बाद शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है.  

विज्ञापन

गिल ने बताई हार की वजह

गिल ने बताई हार की वजह2 / 6

गिल ने हारने के बाद कहा "मुझे लगता है कि 12वें-13वें ओवर तक हम काफी अच्छा खेल रहे थे. हमारी फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं थी. यह उन मैचों में से एक है जिन्हें हम भूलकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे. मुझे नहीं लगता कि यह हमारा दिन था."

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा हो सकता था

लक्ष्य का पीछा हो सकता था3 / 6

उन्होंने आगे कहा "दबाव में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अच्छी शुरुआत ही सब कुछ होती है. आउटफील्ड तेज थी, लेकिन पिच की स्थिति को देखते हुए लक्ष्य का पीछा किया जा सकता था. इस तरह का विकेट गिरना आम बात नहीं है, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण."

4 / 6

इस मैच में आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन 20 ओवर में बनाए थे. कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों में 93 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 और क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी 19.3 ओवर में 162 रनों पर सिमट गई. जीटी की ओर से राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन बनाए थे.

विज्ञापन

अब गुजरात का मुकाबला किस टीम से होगा?

अब गुजरात का मुकाबला किस टीम से होगा?5 / 6

पहला क्वालीफायर हारने के बाद गुजरात को अब क्वालीफायर-2 में खेलना होगा. एलिमिनिटेर जीतने वाली टीम से जीटी का मुकाबला 29 मई को होगा. इसके बाद फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा. जीटी ने आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इकलौता खिताब जीता है.

आरसीबी ने रचा इतिहास

आरसीबी ने रचा इतिहास6 / 6

आरसीबी ने इस मैच में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए और आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम भी बन गई. इसके अलावा आरसीबी ने इस मैच में 38 बाउंड्री लगाई और प्लेऑफ के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम भी बनी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन