Ravindra Jadeja Trade News: आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी रिपोर्ट उस समय आई, जब चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करने की खबरें आई. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ने के लिए सीएसके जडेजा को ट्रेड कर सकता है. अब रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट ने फैंस के बीच एक और सनसनी मचा दी है. नई रिपोर्ट से साफ हो गया है कि जडेजा आईपीएल 2026 में किस टीम से खेल सकते हैं.
रवींद्र जडेजा के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रवींद्र जडेजा को सीएसके राजस्थान रॉयल्स को देने को तैयार है. बदले में वो संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की टीम रवींद्र जडेजा के साथ डेवाल्ड ब्रेविस को भी मांग रही है. जिसके लिए चेन्नई तैयार नहीं है. कुछ देर अब रेव स्पोर्ट्स की खबर आई है. जिसके मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को ट्रे़ड करने से साफ मना कर दिया है. वहीं इस रिपोर्ट का दावा है कि दूसरा खिलाड़ी सैम करन है, जिससे राजस्थान मांग रहा है. खेल पत्रकार रोहित जुगलान के मुताबिक संजू चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन सीएसके सिर्फ ऑल कैश डील ही करना चाहती है.
ये भी पढ़ें: ‘पता नहीं था कि वो यहां घुसने देंगे …’, BBL खेलने गईं जेमिमा रोड्रिग्स ने क्यों कहा ऐसा?
संजू सैमसन बनना चाहते हैं सीएसके का हिस्सा
आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद से ही संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के बीच रिश्ते खराब हो गए थे. जिसके कारण ही संजू टीम का हिस्सा नहीं रहना चाहते हैं. लंबे समय से संजू की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड करनी की खबरें आ रही है. हालांकि 2 बार जडेजा को मांगने के कारण ही डील पक्की नहीं हो सकी. अब एक बार फिर इस खबर ने सभी को चौंका दिया है. जडेजा लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं. जिसके कारण ही फैंस उन्हें थलापति भी बुलाते हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी हुआ 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूर
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines