टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी हुआ 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूर 

Team India: भारतीय टीम के फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर आई है. लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक रहे खिलाड़ी को गंभीर इंजरी हुई है. जिसके कारण ही वो लगभग 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गया है. इस खिलाड़ी की इंजरी ने अब आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी परेशानी बढ़ा दी है.

Rajat Patidar

Rajat Patidar

Team India: इंडिया ए के लिए कमाल करके भारतीय खिलाड़ी ने मुख्य टीम में धमाकेदार कमबैक का दावा ठोका था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका मिलने का चांस था. हालांकि चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया. उसके बाद अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इंडिया के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी को इंजरी हुई है. जिसके कारण ही वो लगभग 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं. इस खबर ने मौजूदा आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी परेशानी में डाल दिया है.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगी चोट 

इंडिया ए की टीम दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ फोर डे टेस्ट मैच खेल रही थी. जहां पर आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को गंभीर इंजरी हो गई है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट्स के अनुसार पाटीदार लगभग 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं. पाटीदार ने इस मुकाबले की पहली पारी में 19 रन तो वहीं दूसरी पारी में 28 रन बनाए थे. पाटीदार इस इंजरी के कारण ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन सके. लगातार अच्छा प्रदर्शन करके पाटीदार ने अपनी वापसी का दावा मजबूत कर दिया था. पाटीदार अब पूरे घरेलू सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे थे रजत पाटीदार 

रजत पाटीदार ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के अपने पहले मैच में ही मध्य प्रदेश के लिए दोहरा शतक जड़ा था. पाटीदार इससे पहले दिलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए भी बल्ले से कमाल दिखा चुके हैं. आईपीएल विनर कप्तान होने के नाते पाटीदार का कद पहले से ही बढ़ चुका है. हालांकि आरसीबी उम्मीद कर रही है कि पाटीदार मार्च से पहले ही पूरी तरह से फिट हो सके. पिछले सीजन भी रजत ने इंजरी के कारण कुछ मैच आईपीएल के मिस किए थे. जिसमें जितेश शर्मा ने आरसीबी की कमान संभाली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ