Riyan Parag vape smoking controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है. आईपीएल 2026 के दौरान वो एक बार फिर से विवादों में घिरते हुए नजर आए. लाइव मैच के दौरान वो ड्रेसिंग रूम में बैठकर ई-सिगरेट पीते वो कैमरे में कैद हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और हर तरफ हड़कंप मच गया. लोग ने उनके ऊपर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए. इसके बाद बीसीसीआई ने भी इसको नियमों का उल्लंघन माना और उनके ऊपर जुर्माना ठोका.
टीम के हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी
रियान पराग की इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, मुझे लगता है कि ये टीम पर सकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है. इस तरह की कॉन्ट्रोवर्सी खराब ही होती है. इसमें मैं यही कह सकता हूं कि “मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों ने इन दोनों मुद्दों को सुलझा लिया है. आपको हमेशा कोशिश करनी होती है सकारात्मक और हेल्दी कल्चर रखने की. हमारी अपनी वैल्यू होती है, जिन्हें हमें बनाकर रखना होता है. खिलाड़ियों को लगातार यह याद दिलाया जाता है कि वो फ्रेंचाइजी, हमारी संस्कृति और हमारे मूल्यों के प्रति जिम्मेदार रहें.”
BCCI ने लगाया पराग पर जुर्माना
बीसीसीआई ने रियान पराग की इस हरकत के लिए उनके ऊपर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगा दिया. इसी के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी डाला गया है. ई-सिगरेट का सेवन करना या इसकी खरीद-बिक्री करना भारत में पूरी तरह से अवैध है. पहली बार ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर एक साल की जेल और 1 लाख तक का जुर्माना तक भरना पड़ सकता है. पराग की कप्तानी में टीम तो शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश ही रहा है. उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में महज 117 रन ही बनाए हैं.
ये भी पढ़िए- जो बुमराह नहीं कर पाए वो भुवनेश्वर कुमार ने कर दिखाया, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
22 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines