जो बुमराह नहीं कर पाए वो भुवनेश्वर कुमार ने कर दिखाया, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज

IPL 2026: आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सीजन कमाल की लय में गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन घातक गेंदबाजी करते हुए पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ है. इसी के साथ उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

jacket (1) (23)
1 / 6

Bhuvneshwar Kumar History: आरसीबी के लिए इस सीजन भुवनेश्वर कुमार कमाल की लय में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. गुजरात के खिलाफ मैच में कहर बरपाते हुए उन्होंने 3 विकेट चटकाए. इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए उन्होंने महज 28 रन खर्च किए. इसी के साथ वो इस सीजन पर्पल कैप पर कब्जा कर चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट की लिस्ट में टॉप पर हैं. इसी के साथ गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया जो कि जसप्रीत बुमराह तक नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

भुवी ने रच डाला इतिहास

भुवी ने रच डाला इतिहास2 / 6

भुवनेश्वर कुमार अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर टी20 क्रिकेट के इतिहास में 350 विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. इसके बाद लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का नाम है जो कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उनसे काफी आगे थे. गुजरात की पारी का पहला विकेट हासिल करते ही उन्होंने ये उपलब्धि हासिल कर ली और अब उनके नाम कुल 352 विकेट हो चुके हैं. 

विज्ञापन

पर्पल कैप होल्डर

पर्पल कैप होल्डर3 / 6

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग के दम पर इस सीजन बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है. इसी के दम पर उनके सिर पर पर्पल कैप है. उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका औसत 15.53 का रहा है. 

अनुभव से दिखा रहे स्विंग का दम

अनुभव से दिखा रहे स्विंग का दम4 / 6

बदलते क्रिकेट के दौर में जहां युवा बल्लेबाज रफ्तार के पीछे भाग रहे हैं वहीं भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग और सटीक लाइन लेंथ के दम पर बल्लेबाजों की नाक में दम कर रहे हैं. इस सीजन उनकी गेंद बल्लेबाजों को समझ नहीं आ रही है. 

विज्ञापन

IPL में पूरे किए 200 विकेट

IPL में पूरे किए 200 विकेट5 / 6

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 200 विकेट पूरे कर चुके हैं. वो ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. उनसे पहले केवल युजवेंद्र चहल ही आईपीएल के इतिहास में 200 से ज्यादा विकेट हासिल कर पाए हैं. 

गुजरात के खिलाफ फंसा दिया मैच

गुजरात के खिलाफ फंसा दिया मैच6 / 6

आरसीबी के बल्लेबाज गुजरात के खिलाफ मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. इसके बाद भी भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम ने मैच बनाया. हालांकि, मुकाबला जीत नहीं पाए. भुवी ने शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों के विकेट चटकाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन