---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘टीम के लिए ये अच्छा नहीं…’, रियान पराग के LIVE मैच में सिगरेट पीने पर हेड कोच कुमार संगकारा ने तोड़ी चुप्पी

Riyan Parag vape smoking controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को लेकर ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए पकड़े गए थे. इसके लिए उनके ऊपर बीसीसीआई की तरफ से जुर्माना ठोका गया है. इस मामले में अब फ्रेंचाइजी के हेड कोच कुमार संगकारा ने चुप्पी तोड़ दी है.

---विज्ञापन---

Riyan Parag vape smoking controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है. आईपीएल 2026 के दौरान वो एक बार फिर से विवादों में घिरते हुए नजर आए. लाइव मैच के दौरान वो ड्रेसिंग रूम में बैठकर ई-सिगरेट पीते वो कैमरे में कैद हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और हर तरफ हड़कंप मच गया. लोग ने उनके ऊपर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए. इसके बाद बीसीसीआई ने भी इसको नियमों का उल्लंघन माना और उनके ऊपर जुर्माना ठोका.

टीम के हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी

रियान पराग की इस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, मुझे लगता है कि ये टीम पर सकारात्मक प्रभाव नहीं डालता है. इस तरह की कॉन्ट्रोवर्सी खराब ही होती है. इसमें मैं यही कह सकता हूं कि “मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों ने इन दोनों मुद्दों को सुलझा लिया है. आपको हमेशा कोशिश करनी होती है सकारात्मक और हेल्दी कल्चर रखने की. हमारी अपनी वैल्यू होती है, जिन्हें हमें बनाकर रखना होता है. खिलाड़ियों को लगातार यह याद दिलाया जाता है कि वो फ्रेंचाइजी, हमारी संस्कृति और हमारे मूल्यों के प्रति जिम्मेदार रहें.”

---विज्ञापन---

BCCI ने लगाया पराग पर जुर्माना

बीसीसीआई ने रियान पराग की इस हरकत के लिए उनके ऊपर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगा दिया. इसी के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी डाला गया है. ई-सिगरेट का सेवन करना या इसकी खरीद-बिक्री करना भारत में पूरी तरह से अवैध है. पहली बार ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर एक साल की जेल और 1 लाख तक का जुर्माना तक भरना पड़ सकता है. पराग की कप्तानी में टीम तो शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश ही रहा है. उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में महज 117 रन ही बनाए हैं. 

ये भी पढ़िए- जो बुमराह नहीं कर पाए वो भुवनेश्वर कुमार ने कर दिखाया, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज

---विज्ञापन---

First published on: May 01, 2026 10:11 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola