Mahipal Lomror Deal With Surrey: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच चल रहा है. टीम इंडिया जीत की दहलीज पर है. इस बीच भारतीय क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजस्थान की रणजी टीम के कप्तान महिपाल लोमरोर अब काउंटी क्रिकेट में कोहराम मचाने के लिए तैयार हैं. उन्हें सरे टीम ने साइन किया है. अब वो काउंटी चैंपियनशिप में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी की वाहवाही लूट सकते हैं.
महिपाल लोमरोर को मिल सकता है मौका
26 साल के महिपाल लोमरोर को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है. उन्हें सरे ने अपने आखिरी छह मैचों के लिए टीम के साथ जोड़ा है. महिपाल अब विदेशी पिचों में अच्छा खेल दिखाकर खुद को साबित कर सकते हैं. लोमरोर बल्लेबाजी के साथ-साथ बाएं हाथ से गजब की स्पिन कराते हैं. वो सरे के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. बतौर ऑलराउंडर उन्हें प्लेइंग-11 में जगह भी दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट के पांचवें दिन का रोमांच फ्री में कैसे देखें? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
किसकी जगह किया गया शामिल?
सरे को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा. विल जैक्स इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए. वहीं डैन लॉरेंस को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है. वो भी सरे के लिए नहीं खेल पाएंगे. महिपाल लोमरोर को लॉरेंस की जगह टीम में जगह मिली. सरे के क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने लोमरोर को लेकर काफी खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे ही ऑलराउंडर की जरूरत थी.
महिपाल लोमरोर ने क्या कहा?
महिपाल लोमरोर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया है. लोमरोर 63 फर्स्ट क्लास मैचों में 3836 रन बनाए हैं. उनके नाम एक तीहरा शतक भी है. इसके अलावा उन्होंने 62 विकेट भी अपने नाम किए हैं. सरे से जुड़ने के बाद लोमरोर ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वो सरे की टीम में शामिल होकर काफी खुश हैं. उन्होंने इस मौके को सीखने का खास अवसर भी बताया है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: क्या 5वें दिन गॉल टेस्ट में भारत को जीत से रोकेगी बारिश? जानिए मौसम का हाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines