Maharaja T20 Trophy 2026: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ महाराजा टी-20 ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उन्होंने 1 जुलाई को बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लिए खेलते हुए हुबली टाइगर्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम को अंत में 2 रनों से जीत मिली. समित ने इस मुकाबले में सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद के साथ भी योगदान दिया. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.
समित द्रविड़ ने किया कमाल का प्रदर्शन
हुबली टाइगर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में समित द्रविड़ ने 23 गेंदों में 6 चौके की मदद से 32 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जिसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दिए. जिसके बाद ही उनकी टीम ने 2 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लिए रोहन पाटिल ने 64 रन बनाए तो वहीं प्रवीण दुबे ने भी 51 रनों की पारी खेली. जवाब में हुबली टाइगर्स की टीम ने 201 रन ही बना सकी. समित द्रविड़ को अब यही फॉर्म आगे के मैचों में भी बरकरार रखनी होगी. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो जल्द ही आईपीएल के दरवाजे भी उनके लिए खुल सकते हैं. समित अपनी स्पिन गेंदबाजी पर भी हाल के समय में बहुत काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बेंच पर वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर ‘ज़िद’, टीम इंडिया कब तोड़ेगी लेफ्ट-राइट का तिलिस्म?
अन्वय द्रविड़ भी अंडर-19 टीम का है हिस्सा
सिर्फ राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित ही नहीं बल्कि उनके छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ भी 17 साल की उम्र में इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के करीब नजर आ रहे हैं. हाल के समय में अन्वय को इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी मौका मिला था. अन्वय भी अगर इसी अंदाज में खेलते रहे तो जल्द ही आईपीएल में एंट्री कर सकते हैं. राहुल द्रविड़ की तरह ही उनके दोनों बेट बल्ले के साथ ही अपनी टीम के लिए अहम योगदान देते हैं. फैंस भी राहुल द्रविड़ के दोनों बेटों को मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री के बाद टीम इंडिया को मिल सकता है नया नंबर 3, ये खिलाड़ी होगा बाहर!
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
47 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines