'वर्ल्ड कप जीतने की बात मत करो,' द्रविड़ के दोबारा कोच बनने पर दो गुट में बंटे फैंस; गौतम गंभीर ने भी दिया रिएक्शन

Rahul Dravid Head Coach Reactions: राहुल द्रविड़ को दोबारा हेड कोच बनाने पर फैंस दो गुट में बंट गए। वहीं गौतम गंभीर ने भी रिएक्ट किया है।

Rahul Dravid Reappointed As Head Coach Gautam Gambhir Reaction Fans Divided in Two Groups

Rahul Dravid Reappointed As Head Coach Gautam Gambhir Reaction Fans Divided in Two Groups

Rahul Dravid Head Coach Reactions: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राहुल द्रविड़ को दोबारा टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। अब बोर्ड ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ और हेड कोच का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर दो गुट बंट गए हैं। कोई राहुल द्रविड़ के दोबारा हेड कोच बनने से खुश है तो कोई इसे गलत बता रहा है। यह तो फैंस की बात है, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया दो गुट में बंटा

राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद सोशल मीडिया पर कोई लिख रहा है कि, वर्ल्ड कप जीतने की बात मत करो। तो एक यूजर ने लिखा कि, द्रविड़ साहब वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही जाएंगे। एक यूजर ने उनके सपोर्ट में लिखा कि द्रविड़ ने बुरा काम नहीं किया है। कोई तो ये कहे रहा है कि, सेम कोच के साथ टी20 वर्ल्ड कप भी हम हारेंगे। ऐसे कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दो गुट में फैंस बंट गए हैं और कोई राहुल द्रविड़ के दोबारा कोच बनने से खुश है तो कोई इस मूव को पसंद नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

https://twitter.com/am49248/status/1729789981957202218

गौतम गंभीर ने किया रिएक्ट

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और दिल्ली भाजपा के नेता गौतम गंभीर ने भी द्रविड़ के दोबारा कोच बनने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि,’यह अच्छी बात है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप आने वाला है और आप पूरे सपोर्ट स्टाफ को अचानक नहीं बदल सकते हैं। यह अच्छी बात है कि राहुल ने इसे (कॉन्ट्रैक्ट को) स्वीकार किया। हम अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुए अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं।’

विज्ञापन

कैसा रहा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल?

राहुल द्रविड़ के कार्यकाल की बात करें तो टीम इंडिया जीत के आंकड़ों में तो जरूर आगे है लेकिन आईसीसी ट्रॉफी के हिसाब से उनका कार्यकाल कुछ खास नहीं रहा। इसी कारण सोशल मीडिया पर एक वर्ग वर्ल्ड कप के लिहाज से इसे सही कदम नहीं मान रहा है। राहुल द्रविड़ ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम इंडिया में हेड कोच का पद संभाला था। इसके बाद टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार गई। फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया और अब वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार शायद कोई नहीं भूल पाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब फिलहाल बीसीसीआई ने तो अपना फैसला कर लिया है। फैंस और पूर्व क्रिकेटर इस पर अपनी राय दे रहे हैं। देखना होगा कि, क्या राहुल द्रविड़ उस वर्ग की बात सही साबित कर पाएंगे जो कह रहा है कि द्रविड़ साहव वर्ल्ड की ट्रॉफी जिता कर ही जाएंगे। टीम इंडिया जून में इस हार को भुलाकर इन जख्मों पर मरहम लगाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफलता हासिल कर पाती है या नहीं। यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में होगा। कोचिंग स्टाफ पर बोर्ड ने फैसला कर लिया है, अब देखना होगा कि कप्तान और टीम बैलेंस पर बोर्ड क्या फैसला करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ