IND vs NZ: चौथे टी20 में वापसी करेगा टीम इंडिया का ये मैच विनर! शुरू की तैयारियां, न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ना तय?

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए अब तक टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज निराशाजनक रही है. शुरुआती तीन मैचों में उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. अब उनके लिए मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी अब अपना कमबैक करने के बेहद करीब है. चौथे टी20 मैच के लिए उस प्लेयर ने तैयारी शुरू कर दी है.

IND vs NZ Axar Patel

अक्षर पटेल की होगी वापसी?

Axar Patel Comeback Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच वाइजैग में होने जा रहा है. टीम इंडिया के लिए अब तक ये सीरीज किसी सपने से कम नहीं रही है. शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने कीवी टीम को एकतरफा तरीके से हराया है. अब वाइजैग में भी भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ उतरने का प्लान बना रही है. बता दें कि अब एक और मैच विनर खिलाड़ी ठीक हो गया है और चौथे टी20 मैच द्वारा उनकी वापसी हो सकती है. ये और कोई नहीं, बल्कि भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल हैं.

विज्ञापन

अक्षर पटेल हुए फिट!

पहले टी20 मैच में गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल को चोट आई थी. इसी वजह से उन्हें बीच ओवर मैदान से बाहर जाना पड़ा था. अगले दो मैचों में अक्षर उपलब्ध नहीं थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मुताबिक अक्षर पटेल फिट हो गए हैं और उन्होंने नेट्स में वापसी कर ली है.

विज्ञापन

अक्षर वाइजैग टी20 से पहले नेट्स में गेंद और बल्ले से पसीना बहाते हुए नजर आए. ऐसे में चौथे टी20 मैच में उनकी वापसी हो जाएगी. उनके आने से टीम को एक बैलेंस प्राप्त होगा. वो न सिर्फ गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं, बल्कि लोअर ऑर्डर में फिनिशर के तौर पर भी नजर आते हैं.

विज्ञापन

अक्षर की हुई एंट्री, तो कौन होगा बाहर?

भारतीय टीम के उपकप्तान की वापसी हुई तो फिर कुलदीप यादव बाहर हो सकते हैं. उनके लिए वनडे सीरीज खराब रही और गुवाहाटी टी20 में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए. दूसरी ओर पिछले मैच में वापसी करने वाले रवि बिश्नोई ने दो विकेट झटके थे. वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया था, तभी रवि की जगह बनी.

अब वरुण उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं. ऐसे में अक्षर को टीम में फिट करने के लिए कुलदीप को आराम दिया जा सकता है. हर्षित राणा के लिए अब तक टी20 सीरीज बढ़िया रही है. उन्हें अभी बाहर करने का कोई अर्थ नहीं होगा. टी20 वर्ल्ड कप से पहले अक्षर पटेल का फिट होना मैनेजमेंट के लिए बड़ी राहत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ